नवादा : जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर 22 मार्च (रविवार) को नवादा में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। पार्टी प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन ने बताया कि पी.के.अपनी बिहार नव निर्माण यात्रा के दौरान रविवार को दोपहर 12 बजे नवादा के बुद्धा रेजिडेंसी होटल के सभागार में
पार्टी के संगठनात्मक विस्तार तथा पुनर्गठन के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। पार्टी अगले तीन माह में जिला और प्रखंड स्तरीय संगठन का निर्माण करेगी। पी.के.रविवार को नरहट प्रखंड के छोटा शेख़पुरा में पार्टी नेता मसीह उद्दीन के आवास पर रात्रि भोज में शामिल होंगे।
भईया जी की रिपोर्ट