नवादा : नगर के इंदिरा चौक के पास अहले सुबह बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दुकान में जोरदार टक्कर मार दी। संयोग से अभी दुकान खुली नहीं थी। जाहिर है जब दुकान खुली नहीं तो ग्राहक या कर्मचारी भी नहीं था सो बड़ी घटना होने से रही लेकिन दुकान को आंशिक क्षति हुई।
बताया जाता है कि कादिरगंज की ओर से आ रहे बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने पूजा स्वीट हाउस में जोरदार टक्कर मार दी। चालक वाहन छोड़ फरार होने में रहा। सूचना नगर थानाध्यक्ष को दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट