नवादा : जिला नियोजन पदाधिकारी, सुनील कुमार सुमन ने बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, द्वारा दिनांक 20.03.2026 को संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, के प्रांगण में एकदिवसीय रोजगार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पिकर एवं पैकर पद हेतु 50 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। इसके लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं उत्तीर्ण होना चाहिए। वेतन रुपये 14,600 से 19,000 के साथ हॉस्टल की सुविधा भी मिलेगी।
पात्रता के लिए आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। कार्यस्थल बंगलौर एवं मुंबई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, रंगीन फोटो एवं बायोडाटा के साथ चयन हेतु कैम्प स्थल संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, नवादा के प्रांगण में आकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार कैम्प पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक आयोजित होगा।
जो अभ्यर्थी NCS Portal पर निबंधित हैं, वही आवेदक रोजगार कैम्प में भाग ले सकते हैं। जो अभ्यर्थी निबंधित नहीं हैं, वे आवेदक NCS Portal पर अपना निबंधन स्वयं या जिला नियोजनालय में कराकर भाग ले सकते हैं। नियोजक निजी क्षेत्र के हैं, नियोजन की शर्तों के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में होगा।
भईया जी की रिपोर्ट