नवादा : बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जिला मुख्यालय नवादा हरिचंद्र स्टेडियम में जिला सचिव राम अक़वाल शर्मा जी के निर्देशन में स्काउट कार्यायल में नो स्मोकिंग के अवसर पर स्काउट और गाइड कार्यक्रम के अध्यक्षता स्काउट प्रशिक्षक संतु कुमार किया।
कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार वर्मा शारीरिक शिक्षक सह स्काउट मास्टर ने किया। कार्यक्रम का शुरुआत स्वागत गान से किया। स्वागत गान अंजना कुमारी, जिया खा, प्रेमलता कुमारी, बच्चों को शपथ दिलाई गई।
आज हम सभी शपथ लेते हैं कि ना धूम्र पान करेंगे, ना ही किसी को करने देंगे, हम सब का दायित्व है कि आज के छोटे छोटे बच्चे बीड़ी, सिगरेट, सिंगार, बोन्फिक्स, चरस जैसे रोक थाम के लिए हम सब को रोक टोक आग्रह पूर्वक करेंगे, धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक है। इस अवसार पर गाइड कैप्टन ममता रानी, रौरव गिरी, गाइड कैप्टन लाडली कुमारी, विकाश कुमार करिश्मा कुमारी, मुस्कान सिन्हा, रिया कुमारी राजकुमार, सौरव … उपस्थित थे।