नवादा : जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के अचानक गायब होने से परिवार के लोग काफी परेशान हैं और उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार लापता युवक का नाम सौरभ कुमार है। उनके पिता का नाम संजय यादव बताया गया है। सौरभ कुमार जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के छोटकी बुधुआ गांव, पोस्ट कुहिला के रहने वाले हैं।
परिजनों के अनुसार सौरभ कुमार 09 मार्च 2026 को सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका सुराग नहीं मिला तो परिवार की चिंता बढ़ गई । बताया जा रहा है कि उनका मोबाइल फोन फिलहाल बंद आ रहा है।
परिवार और स्थानीय लोगों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी सौरभ कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें तो तुरंत नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें।
संपर्क नंबर:
📞 9060212994
📞 7295031895
📞 8092962530