पटना/बाढ़ : रंगभरी होली के अवसर पर पटना जिले के करजान पंचायत में पूर्व मुखिया अलख निरंजन सिंह उर्फ पांचों सिंह द्वारा आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
प्राचीन अनुमंडल बाढ़ के करजान पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम में भजन-कीर्तन के लिए प्रसिद्ध करजान-सूर्यपुरा टीम ने अपने होली गीतों और भक्ति संगीत से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित लोग भक्ति रस में झूम उठे। टीम की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने करजान-सूर्यपुरा टीम को बधाई दी और आयोजन के लिए पूर्व मुखिया पांचों सिंह की सराहना की।
समारोह में मुख्य रूप से प्रेमनाथ सिंह, राणा रणजीत सिंह, आशुतोष कुमार, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, आनंदी सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, बच्चू सिंह, अनिल सिंह, सुनील सिंह, सोनू कुमार, विनय कुमार सिंह और राजेश्वर सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने देर शाम तक होली गीतों और पारंपरिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। इस भव्य आयोजन में आसपास के कई पंचायतों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे, जिससे पूरे इलाके में होली की उत्सवी माहौल और भी रंगीन हो गया। समारोह ने सामाजिक सौहार्द और आपसी एकता का संदेश दिया।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट