नवादा : जिले के नारदीगंज प्रखंड मुख्यालय में जदयू का संगठनात्मक चुनाव 2026 को ले जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराया गया। इस दौरान जदयू चुनाव पर्यवेक्षक सह महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शोभा देवी और प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा के देखरेख में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर चुनाव कराया गया। नारदीगंज में आयोजित चुनाव में सर्व सम्मति से जयराम प्रसाद कुशवाहा को जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन किया गया। इस पद पर जयराम प्रसाद कुशवाहा को दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मौके पर जदयू जिला महासचिव दीपक कुमार, प्रियरंजन सिंह, विनय कुमार साव, व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार, अनीश कुमार,रामलखन यादव, पैक्स अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, किसान, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सत्या नंद पटेल, पूर्व मुखिया सुनील यादव, विक्की कुमार, शंभु मालाकार, डा. किशोरी शर्मा, प्रमोद यादव, दीपक कुमार सिंह गुड्डू, किसान विजय कुमार सिंह, राजकुमार सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर निर्वाचित जदयू प्रखंड अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत करते हुए बधाई दी। जदयू जिला महासचिव प्रियरंजन सिंह को नरहट प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी बनाये जाने पर लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।
भईया जी की रिपोर्ट