नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर वर्षों से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि बड़का खैरा में छापामारी कर बब्लू सिंह उर्फ विपिन सिंह उम्र 52 वर्ष पे0 स्व0 शिववचन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इसी प्रकार गैर जमानतीय वारंटी अभियुक्त सुरेश मांझी उम्र 45 वर्ष पिता विदेशी मांझी ग्राम रहीमपुर थाना अकबरपुर जिला नवादा एवं प्रसादी चौधरी उमर 70 वर्ष पिता लखन चौधरी ग्राम डीही (रजहत) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट