नवादा : जिले के बहुचर्चित वरीय पत्रकार रवीन्द्र नाथ भैया के खबर पर सिविल सर्जन ने संज्ञान लिया है। अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र भेजकर जांच कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया है।
क्या था मामला
अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के कस्बा पचरुखी गांव में दिनेश रविदास की मासुम पुत्री का घर में पीठ के ट्यूमर का आपरेशन किया था। मासूम को सूई लगाने के बाद जो बेहोश हुई उसे होश ही नहीं आया। इस क्रम में झोलाछाप चिकित्सक बब्लू घर छोड़ फरार हो गया। बाद में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बावजूद चिकित्सकों ने पुलिस को सूचित करना मुनासिब नहीं समझा।
भैया जी ने खबर को प्रमुखता से उठाया। सिविल सर्जन ने संज्ञान लिया तथा जांच प्रतिवेदन की मांग की। आरटीआई कार्यकर्ता प्रणव कुमार चर्चिल ने छपी खबर के आलोक में सिविल सर्जन से की गयी कार्रवाई की सूचना मांगी। सूचना मांगे जाने के साथ त्वरित कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है। सिविल सर्जन की कार्रवाई से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया है।
भईया जी की रिपोर्ट