By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

वसंत पंचमी का संदेश कि प्रकृति के सान्निध्य में हो ज्ञानार्जन : विजय चौधरी

Swatva Desk
Last updated: January 23, 2026 6:19 pm
By Swatva Desk 188 Views
Share
3 Min Read
संबोधन करते बिहार सांस्कृतिक विद्यापीठ के कुलपति स्वामी केशवानंद जी (बाएं), स्वामी केशवानंद के साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी (दाएं, ऊपर) और समारोह में उपस्थित सज्जनवृंद (दाएं, नीचे)
SHARE

विद्या अर्जन करने की पात्रता आवश्यक: स्वामी केशवानंद
अपने गौरव को पुन: प्राप्त करे विद्यापीठ : डॉ. शांति राय
बिहार सांस्कृतिक विद्यापीठ में धूमधाम से मनी सरस्वती पूजा

पटना : वसंत और विद्या की अधिष्ठात्री की आराधना का मेल अभूतपूर्व है। यह मेल प्रकृति के सान्निध्य में ज्ञान पाने को दर्शाता है। बराबर इस बात और संदर्भ को केंद्र में रखकर आगे बढ़ना चाहिए। उपर्युक्त बातें बिहार के जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कही। श्री चौधरी बिहार सांस्कृतिक विद्यापीठ सभागार में कही।

- Advertisement -

वसंत पंचमी के अवसर पर हमलोग विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की आराधना करते हैं। वैसे तो देवी सरस्वती अपने आप में हर प्रकार से परिपूर्ण हैं, तथापि उनसे विद्या अर्जन करने की पात्रता हमारे अंदर आ पाए, इसलिए इस दिन हमलोग मां शारदे की पूजा-अर्चना करते हैं। उक्त बातें भारत साधु समाज के महामंत्री तथा बिहार सांस्कृतिक विद्यापीठ के कुलपति स्वामी केशवानंद ने कहीं। वे शुक्रवार को बिहार सांस्कृतिक विद्यापीठ परिसर में आयोजित वसंत पंचमी के मुख्य कार्यक्रम के बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1956 से संचालित बिहार सांस्कृतिक विद्यापीठ बिहार प्रदेश के साथ-साथ देशभर में वैदिक शिक्षा की अलख जगाता रहा है। आज इसमें पुन: ऊर्जा का संचार करना है, ताकि राष्ट्रहित में इसका विस्तार हो सके।

प्रख्यात चिकित्सक पद्मश्री डॉ. शांति राय ने कहा कि बिहार सांस्कृतिक विद्यापीठ अपने गौरव को पुन: प्राप्त करे, इस निमित्त आज मां शारदे के सामने विद्या व बुद्धि से हमें युक्त करने का संकल्प लेते हैं। पूर्व न्यायाधीश जस्टिस राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सूक्ष्म रूप में देखें, तो मां सरस्वती हमारे अंदर ही उपस्थित हैं। बस इसे महसूस करने का महत्व है। डॉल्फिन मैन के नाम प्रसिद्ध पद्मश्री प्रो. रवींद्र कुमार सिन्हा ने जलीय जीवों व नदियों के संरक्षण का आह्वान किया। वरिष्ठ पत्रकार राकेश प्रवीर ने कहा कि बिहार सांस्कृतिक विद्यापीठ वैदिक शिक्षा का प्रसार कर ही रहा है, अब आधुनिक समय के अनुकूल इसका विस्तार करना है। संस्था के सचिव व परसा मठ के महंत कमल नारायण दास ने धन्यवाद ज्ञापन किया। वहीं प्रशांत रंजन ने मंच संचालन किया।

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक राहुल शर्मा, सवर्ण आयोग के अध्यक्ष महाचंद्र सिंह, जानेमाने न्यूरोसर्जन डॉ. रविभूषण शर्मा, श्रीराम कर्मभूमि न्यास के अध्यक्ष कृष्णकांत ओझा आदि ने वसंत पंचमी पूजनोत्सव में हिस्सा लिया। विद्यापीठ के सदस्य चक्षुरोग विशेषज्ञ डॉ. डीएन अकेला यज्ञमान की भूमिका में थे।

- Advertisement -

इस अवसर पर शिक्षाविद् गिरिजाशंकर शर्मा, श्याम नंदन प्रसाद, सत्यपाल श्रेष्ठ, रामविनोद सिंह, गुणानंद सदा, चिकित्सक डॉ. संजय शाही, दंत चिकित्सक डॉ. ज्योति, शिक्षाविद् प्रो. जय देव, डॉ. संजय सागर, फिल्मकार अभिलाष शर्मा समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक व समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

20 मई को सभी दवा दुकान बंद करने का आह्वान
बिहारी समाज
अरवल में मकान सूचीकरण का कार्य किया गया प्रारंभ
बिहारी समाज
हार के डर से ममता बनर्जी फोड़ रही हैं ठीकरा : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
लेटेस्ट न्यूज़
कैबिनेट, विस्तार, फाइनल, BJP, 7 नाम, जदयू, 3 नाम, दिल्ली, सम्राट चौधरी
कैबिनेट विस्तार फाइनल! BJP से 7 तो जदयू से 3 नाम आए सामने…आज शाम दिल्ली जा रहे सम्राट
देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

20 मई को सभी दवा दुकान बंद करने का आह्वान
बिहारी समाज
अरवल में मकान सूचीकरण का कार्य किया गया प्रारंभ
बिहारी समाज
हार के डर से ममता बनर्जी फोड़ रही हैं ठीकरा : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
लेटेस्ट न्यूज़
कैबिनेट, विस्तार, फाइनल, BJP, 7 नाम, जदयू, 3 नाम, दिल्ली, सम्राट चौधरी
कैबिनेट विस्तार फाइनल! BJP से 7 तो जदयू से 3 नाम आए सामने…आज शाम दिल्ली जा रहे सम्राट
देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
लेटेस्ट न्यूज़

हार के डर से ममता बनर्जी फोड़ रही हैं ठीकरा : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

Gaya : केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी…

By Swatva
लेटेस्ट न्यूज़

चतुर्थ प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 03 को

नवादा : रजौली अनुमंडल मुख्यालय बाजार महादेव मोड़ के पास पूर्व की भांति…

By Swatva
मुलाकात, नीतीश, सीएम सम्राट, कैबिनेट विस्तार, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव
देश-विदेश

कैबिनेट विस्तार पर नीतीश से मिले सम्राट, विजय चौ. और विजेंद्र के घर गए पूर्व सीएम

बिहार की नई नवेली सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट के…

By Amit Dubey
पटना, पति, गला काटा, पीरबहोर, चाकू, पत्नी, गंभीर
अपराध

पटना के पीरबहोर में दंपती पर चाकू से हमला, घर में घुसकर पति का गला काट डाला…पत्नी गंभीर

राजधानी पटना में आज शनिवार की सुबह घर में घुसकर एक युवक…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?