नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के परनाडावर थाना परिसर में थानाध्यक्ष पवन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति कि बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपेश कुमार, सीओ भोला जी, सी आई राजीव कुमार रंजन, एस आई संतोष सिंह, एस आई धनु अंसारी ने कार्यक्रम के सम्बोधन में कहा कि सरस्वती पूजा घर घर कि पूजा है। कुछ गांवों में सर्वजनिक सहयोग से इस त्योहार को मनाते हैं।
सरस्वती पूजा के दौरान अश्लील फूहड़ गाने व डीजे पर पर प्रशासन द्वारा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। नियम को तोड़ने वाले पूजा समीति के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष के साथ ही सभी सदस्य गण के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई की जायेगी। इस दौरान परनाडाबर थाना क्षेत्र के पांच पंचायतों की सभी जनप्रतिनिधि व समाजसेवी एवं पूजा समिति के सदस्य गण व अध्यक्ष सचिव उपस्थित रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी पूजा समिति को जल्द ही अनुमंडल कार्यालय से पूजा का लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया है।
भईया जी की रिपोर्ट