नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के कोल्डीहा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रशिक्षक गौतम कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग से प्राप्त पत्र व निर्देश के आलोक में तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बी ई ओ राजनारायण प्रसाद सिंह के देखरेख में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के चालीस शिक्षक प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
गौतम कुमार ने बताया कि शिक्षा समिति के निर्देशों को ईमानदारी पूर्वक पालन करने से ही विद्यालय के छात्रों का सर्वांगिण विकास हो पायेगा। विद्यालय में चेतना सत्र, मीड डे मिल, वर्ग कक्ष संचालन, बाल संसद एवं छात्र छात्राओं को सरकार द्वारा मिलने वाली प्रोत्साहन राशि, पोशाक्, किताब आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया एवं सरकारी लाभ से बच्चों को लाभान्वित कराये जाने का निर्देश दिया गया।
मौके पर सुभाष कुमार, सत्येंद्र राजबंशी, अरुण कुमार भारती,रामप्रवेश पासवान,संतोष कुमार, संजीत कुमार,सुनील कुमार, प्रभा कुमारी, रामबालक प्रसाद, मनोज कुमार एवं माता समिति के सदस्य व सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट