नवादा : बिहार सरकार के खेल मंत्री श्री श्रेयसी सिंह जी को जिले की प्रभारी मंत्री बनाये बनने पर भारतीय जनता पार्टी, जदयू व रालोजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई एवम शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, विधायक अनिल सिंह, पूर्व विधायक अरुणा देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिन्हा, विनय कुमार, मुन्ना जी, राम अनुज कुमार ,नन्द किशोर चौरसिया समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।
राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य सह गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय पंचायत की पूर्व मुखिया अफरोजा खातुन ने कहा कि युवा ही राष्ट्र की ऊर्जा, सोच और दिशा होते हैं।आपका आत्मविश्वास, अनुशासन और सेवा भाव ही विकसित भारत के साथ साथ विकसित नवादा की सबसे बड़ी ताकत होगी| जदयू के दीपक कुमार मुन्ना, कारु सिंह, सुरेश प्रसाद वर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रेयसी सिंह को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। बधाई व शुभकामनाएं देने वाले का तांता लगा हुआ है।
भईया जी की रिपोर्ट