नवादा : जिले की परनाडाबर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि जंगल से शराब मोटरसाइकल पर लोड कर बरदाहा बाजार ले जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बरदाहा मुख्य मार्ग का घेरा बंदी किया।
इस दौरान शराब धंधेबाज शराब व मोटरसाइकिल छोड़कर झाड़ी व अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मोटरसाइकिल के साथ करीब तीन सौ लीटर शराब बरामद कर थाना लाया गया। उत्पाद अधिनियम 016 के तहत एफ आई आर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरम्भ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट