नवादा : जिले की जनसुरक्षा को मजबूत बनाने हेतु सांसद विवेक ठाकुर का कदम अत्यंत सराहनीय है। सांसद ने बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार से मुलाकात कर जिले के सभी थाना क्षेत्रों के 225 से अधिक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर लगभग 600 सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया है।
यह ऐतिहासिक पहल अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और त्वरित पुलिस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा और भी सुदृढ़ होगा। जिले की जनता इस जनहितकारी सोच और दूरदर्शी प्रयास के लिए दिल से आभार प्रकट करती है।
भईया जी की रिपोर्ट