नवादा : जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा गड़बड़ झाला है। आवास योजना में नाम आते ही बिचौलिए सक्रिय हो उठे हैं। आवास सहायकों द्वारा फोटो खिंचवाने के नाम पर बिचौलिए के द्वारा अवैध राशि की वसूली आरंभ कर दी गयी है। जाहिर है जब राशि की वसूली हो रही है तब वीडियो भी वायरल होना ही है। सो सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है। वैसे मैं वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
बताया जाता है कि वायरल वीडियो सिरदला प्रखंड क्षेत्र के किसी गांव का है। वायरल वीडियो महिला फोटो खिंचवाने के नाम पर एक हजार रुपए रिश्वत देने की बात कर रही है। वीडियो में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा लेकिन यह सोलहो आने सच है कि आवास योजना में अवैध रूप से राशि की वसूली धड़ल्ले से आवास सहायकों द्वारा बिचौलिए के माध्यम से की जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट