नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड मुख्यालय आदर्श इंटर स्कूल में स्कूली बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिरदला प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजनरायण प्रसाद ने फीता काट कर किया। बी ई ओ ने कार्यक्रम के संबोधन् में कहा कि इस तरीके के आयोजन से बच्चों में एक से बढ़कर एक अलग अलग तरीके की प्रतिभा विकसित होती है।
छोटी उम्र से ही बच्चे यदि इस क्षेत्र में पहल करते हैं,तो आने वाले समय में वैसे बच्चे निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगे। उन्होंने बच्चों को साइबर ठगी से बचने एवं किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अपने माता पिता या शिक्षक को जरूर बताने की अपील की। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा बनाए गए प्रदर्शनी मॉडल को देखकर उन्होंने जमकर सराहना की।
सीनियर सेक्शन से वर्ग आठवीं की छात्रा सृष्टि कुमारी द्वारा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को प्रथम, वर्ग सप्तम के छात्र रवी कुमार को गंदे जल का सदुपयोग का मॉडल को द्वितीय एवं वर्ग षष्ठ की छात्रा रौशनी कुमारी द्वारा ह्यूमन हर्ट सिस्टम को तृतीय स्थान प्रदान हुआ। विज्ञान प्रदर्शनी मेला में प्रखंड के सभी पंद्रह अंकुल स्तर से चयनित छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
मौके पर उमा कुमारी, पंकज कुमार् पाण्डेय, शशि कुमार सुमन, मो असफाक आलम, समेत दर्जनों की संख्या में छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
भईया जी की रिपोर्ट