नवादा : जिले में बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार 2 बीपीएससी शिक्षकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान वारसलीगंज प्रखंड के भैरो बेलदरिया गांव निवासी रामनंदन चौहान के बेटे कुंदन प्रभात (25) के रूप में की गयी है। दूसरे जख्मी आलोक कुमार को चिंताजनक स्थिति में पीएमसीएच स्थानांतरित किया गया है।
बताया जाता है कि दोनों एक ही मोटरसाइकिल से मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय परोरिया जा रहे थे। चातर मोड़ के पास अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इनमें से कुंदन की मौत घटनास्थल पर हो गयी।
स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने पीएमसीएच स्थानांतरित कर दिया। मृतक की शादी छह माह पूर्व हुई थी। यह उसकी पहली नौकरी थी। घटना के बाद शिक्षकों में शोक व्याप्त है। शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
भईया जी की रिपोर्ट