नवादा : जिले की नारदीगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर सैफ जवान राजेंद्र सिंह के विशेष सहयोग से डाक पार्सल पिकप वैन से 142 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गांजा बरामद होते ही मामले की विशेष जांच आरंभ कर दी गयी है।
बताया जाता है कि पुलिस को गया की ओर से जा रही डाक पार्सल वैन में गांजा होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आलोक में वाहनों की जांच आरंभ कर दी गयी। पार्सल डाक वैन को जांच के लिए रोका गया।
गहन जांच में तहखाना बनाकर ले जाये जा रहे करीब 142 किलो ग्राम गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की। गांजा गयाजी से नारदीगंज बनगंगा होते हुये राजगीर के रास्ते खागड़िया जाने के फिराक में था। इस दौरान पिकअप वैन चालक को पुलिस ने गांजा के साथ दबोच लिया। पुलिस विस्तृत जांच के लिए गिरफ्तार चालक से पूछताछ में जुटी है।
भईया जी की रिपोर्ट