नवादा : जिले के शिक्षकों को समय पर ड्यूटी के बजाय अनुपस्थित रहना महंगा पड़ा है। ई शिक्षा पोर्टल ने उन्हें नंगा कर दिया है। अब जब वे नंगा हुए हैं तो कार्रवाई भी सुनिश्चित है सो स्पष्टीकरण की मांग की गयी है।
जिले विभिन्न विद्यालयों के 539 शिक्षकों का दिनांक 06 जनवरी को ई पोर्टल पर दर्ज उपस्थिति में त्रुटि मिलने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी दीपक कुमार ने स्पष्टीकरण की मांग की है।
स्पष्टीकरण का जबाब चौबीस घंटों के अंदर उपलब्ध कराने का आदेश निर्गत किया गया है। एक साथ 539 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगे जाने से जिले के शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब व्यापक पैमाने पर स्पष्टीकरण की मांग की गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट