नवादा : नगर थाना पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी मिर्जापुर इलाके में खुलेआम हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी वारदात टल गई। नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की लाइन पार मिर्जापुर मुहल्ले का अफराधी राजू मांझी हाथ में देशी कट्टा लेकर हर आने जाने वाले के लिए दहशत पैदा कर रहा है। ऐसे में कोई बड़ी घटना हो जाय तो कोई आश्चर्य नहीं।
सूचना के आलोक में क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गयी। इस क्रम पुलिस आने की भनक लगते ही भागने का हर संभव प्रयास किया लेकिन बड़े ही नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के क्रम में देशी व एक जिंदा कारतूस बरामद होते ही गिरफ्तार कर लिया। मांझी पूर्व से ही हत्या समेत करीब दस अन्य कांडों का नामजद अभियुक्त है जो न्यायालय से जमानत पर है। इस बात शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट