-राजनीतिक गतिविधि में शामिल शिक्षक का होंगे निलंबित
नवादा : आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी दीपक कुमार ने अकबरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को शिक्षक को निलंबित करने की अनुशंसा की है। इस संदर्भ में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रखंड के मध्य विद्यालय बरेव के शारीरिक शिक्षक रणविजय कुमार के राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेते हुए वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार करते हुए सोशल मीडिया फेसबुक पर फोटो वायरल हुआ है।
इसके आलोक में उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई है। स्पष्टीकरण की मांग किए जाने से मध्य विद्यालय बरेव के शारीरिक शिक्षक ने स्पष्टीकरण जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध करवाया है, जो संतोषप्रद नहीं रहने के कारण जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की है।
डीपीओ कार्यालय के निर्देश में जिक्र किया गया है कि सोशल मीडिया पर रवीन्द्र नाथ भैया द्वारा वायरल फोटो द्वारा वारिसलीगंज विधानसभा में प्रचार प्रसार करने के आरोप में प्रथम दृष्ट्या प्रमाणित होने के फलस्वरूप मध्य विद्यालय बरेव के शारीरिक शिक्षक रणविजय कुमार को शिक्षक नियमावली एवं संशोधित नियमावली में निहित निर्देश के आलोक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करने तथा विभागीय कार्रवाई करने के लिए बीडीओ को कहा गया है। बीडीओ राधा रमण मुरारी ने बताया कि शिक्षा समिति की बैठक कर शारीरिक शिक्षक रणविजय कुमार को निलंबित कर दिया जाएगा।
भईया जी की रिपोर्ट