नवादा : जिले की नेमदारगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजापुर इंदौल गांव में एक दुकान से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर नेमदारगंज थाना की पुलिस ने छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान राजापुर इंदौल गांव निवासी उपेंद्र कुमार की दुकान से अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से रॉयल स्टैग 750 एमएल की 47 बोतल, रॉयल स्टैग 375 एमएल की 59 बोतल, स्टर्लिंग रिजर्व बी7 (750 एमएल) की 15 बोतल, आइकॉनिक व्हाइट (750 एमएल) की 11 बोतल, ब्लेंडर्स प्राइड 350 एमएल की 6 बोतल और बियर की 15 बोतल बरामद की गयी।
इस प्रकार कुल 86.625 लीटर अवैध शराब जब्त की गयी। मौके से आरोपित उपेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध नेमदारगंज थाना कांड संख्या 459/25 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी छापेमारी जारी रहेगी।
भईया जी की रिपोर्ट