By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

एंबुलेंस ड्राइवरों का ठिकाना बना निराश्रितों के लिए बना आश्रयस्थल

Swatva
Last updated: December 12, 2025 2:16 pm
By Swatva 103 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : सदर अस्पताल में निराश्रितों के लिए बना एक ऐसा आश्रयस्थल है, जहां निराश्रित पहुंचते ही नहीं! नगर परिषद क्षेत्र में पेड़-पौधे और भवनों की ओट का सहारा लेकर रात काटते हैं और फिर दिन में मेहनत मजदूरी करके रोजी-रोटी का जुगाड़ करते हैं। नवादा रेलवे स्टेशन का नया भवन हो या फिर पुराना। पौष की ठंडी रात में ये निराश्रित भवन की दीवालों के सहारे फटे-पुराने गेंदरा(कपड़ों से बना एक गद्दा), कंबल या फिर फटे-पुराने बैनर में लिपट कर सोते हैं। सदर अस्पताल परिसर में बने निराश्रितों के आश्रयस्थल में एंबुलेंस वाहनों के ड्राईवर, मेडिकल टेक्नीशियन और सुपरवाइजरों ने ठिकाना बना रखा है।

Contents
राज्य स्तरीय आश्रयस्थल अनुश्रवण समिति भी नहीं लेती सुधनगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा होता है आश्रयस्थल का संचालन
- Advertisement -

हालांकि ये आश्रयविहीन नहीं है, बावजूद निराश्रितों के आश्रयस्थल में इनका ही ठौर-ठिकाना बना है। भवन के दूसरे तल पर इनके बिस्तर लगे रहते हैं। ऐसे में सरकार द्वारा निर्धारित लक्षित वर्ग को लाभ नहीं मिल रहा। निराश्रितों के आश्रयस्थल की निगरानी नहीं होती, इसके अभाव में साधन-संपन्न लोग ही इस सरकारी योजना का नाजायज फायदा उठा रहे हैं। स्थिति यह है कि सदर अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों के स्वजन भी यहां तक नहीं पहुंच पाते जिससे उन्हें रात में सिर छिपाने की जगह मिल सकें। जानकारी के अभाव में निराश्रितों का आश्रयस्थल अपने लक्ष्य से भटकता नजर आ रहा है।

राज्य स्तरीय आश्रयस्थल अनुश्रवण समिति भी नहीं लेती सुध

सर्वोच्च न्यायालय ने एक प्रमुख वाद डब्ल्यूपी(सी) 55/2003 ई.आर. कुमार एवं अन्य बनाम भारत संघ के आलोक में निराश्रितों के लिए आश्रयस्थल संचालन की निगरानी को लेकर राज्य स्तरीय आश्रयस्थल अनुश्रवण समिति का गठन किया है, जो समय-समय पर इसकी निगरानी करती है। बावजूद सरकार की योजना लक्षित वर्ग को लाभ पहुंचाने में विफल साबित हो रही है। आश्रयस्थल में प्रतिदिन आठ से नौ लोग ठहरते हैं, लेकिन वे निराश्रित नहीं होते। बल्कि एंबुलेस चलाने वाले ड्राईवर, ईएमटी और अन्य सक्षम लोग होते है। कभी-कभार कोई निराश्रित आश्रयस्थल पहुंच भी जाता है, तो फिर अगली बार इधर की रूख नहीं करता। विभागीय निगरानी के अभाव में आश्रयस्थल में लक्षित वर्ग के इतर अन्य लोगों का ठहराव हो रहा है।

नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा होता है आश्रयस्थल का संचालन

केन्द्र सरकार की दीन दयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन( डीएयू-एनयूएलएम) के तहत राज्य के प्रत्येक जिले में निराश्रितों के लिए आश्रयस्थल का निर्माण हुआ है। नवादा नगर परिषद क्षेत्र स्थित सदर अस्पताल परिसर में करीब 49 लाख रुपये की लागत से तीन मंजिला निराश्रितों का आश्रयस्थल बनाया गया है। पूर्व में यहां करीब 50 लोगों के आवासन की व्यवस्था थी, साथ में एक निर्धारित शुल्क लेकर भोजन उपलब्ध कराया जाता था। जानकारी होने पर लोगों ने यहां ठहरना भी शुरु किया था, इसी बीच कोविड-19 संक्रमण काल प्रारंभ हो गया और संसाधन के अभाव में इस भवन का उपयोग कोविड-19 केयर वार्ड में किया गया। इसके बाद से इसकी स्थिति बद से बदतर होते चली गई।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada live, Nawada news, nawada updates, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी

बाढ़(पटना) : अनुमंडल पदाधिकारी गरिमा लोहिया ने बताया कि 02 फरवरी 2026…

By Swatva

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय में कुल 8 केंद्रों पर…

By Swatva
बिहारी समाज

माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप

पटना : पावन माघी पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी पटना से सटे…

By Swatva
बिहारी समाज

अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 

नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने अपने आवास जिले…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?