अरवल – जिले में बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (गोप गुट) के सदस्यों ने आज अपने हड़ताल और धरना का तीसरा दिन सफलतापूर्वक पूरा किया। सदर प्रखंड परिसर अरवल में आयोजित धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश भारती ने किया, इस अवसर पर अरवल विधायक महानंद सिंह ने मजबूती से कर्मचारियों के मुद्दों को उठाते हुए उनका समर्थन किया।विधायक महानंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “हमारे अनुशासित कर्मचारी हमारे प्रशासन की रीढ़ हैं। उनकी मांगों को गंभीरता से लेना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
मैं पूरी तरह से कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं और प्रशासन से आग्रह करता हूं कि वे उनकी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें। इन्होंने हारतालिक कर्मचारियों से कहा की सड़क से सदन तक हम आपके साथ हैं। धरना में शामिल कर्मचारियों ने भी अपने-अपने समस्याओं को उजागर किया, जिससे अधिकारियों को स्थिति को जल्द निपटाने का दबाव बढ़ गया स्थानीय प्रशासन को कर्मचारियों की जरूरतों के प्रति ज्यादा संवेदनशील और प्रोएक्टिव होना पड़ेगा, नहीं तो यह संघर्ष और भी गहरा हो सकता है। धरना में जिलासचिव मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष तसउवर, जिलामंत्री मुकेश कुमार सहित दर्जनों कर्मी शामिल रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट