By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

जीतन राम मांझी की पोती की गोली मारकर हत्या, पति फरार

Amit Dubey
Last updated: April 9, 2025 5:42 pm
By Amit Dubey 901 Views
Share
2 Min Read
हत्या, जीतन राम मांझी, पोती, पति फरार
SHARE

गया जिलांतर्गत अतरी थाना क्षेत्र के टेटुआ टाड़ में आज बुधवार की सुबह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की रिश्ते में पोती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दिये जाने की खबर है। घटना सुबह 9 बजे मृतक के घर में घटी जहां गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद उसकी छोटी बहन हल्ला करने लगी। बताया जाता है कि मांझी की पोती को उसके पति ने ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान सुषमा कुमारी के रूप में की गई है जो टेटुआ पंचायत की विकास मित्र थी।

- Advertisement -

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण जख्मी सुषमा को उसी अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अतरी थाना की पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेजा दिया गया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार को मौके से ही जब्त कर लिया गया है। सुषमा के पति का नाम रमेश कुमार बताया जाता है जो अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, घटना अतरी प्रखंड के टेटूआ गांव की है। सुषमा अतरी ब्लॉक में विकास मित्र के पद पर काम करती थी। वहीं सुषमा का आरोपी पति रमेश पटना में ट्रक चलाता है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने घर में ही पत्नी को गोली मार दी और देसी कट्टा फेंककर फरार हो गया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। सुषमा और रमेश की 14 साल पहले अंतरजातीय शादी हुई थी। वारदात के वक्त मृतका की बहन और बच्चे घर के दूसरे कमरे में ही थे। गोली की आवाज सुनते ही मृतका की बहन और बच्चे मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि सुषमा कमरे में गिरी हुई है।

TAGGED: जीतन राम मांझी, पति फरार, पोती, हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पूर्व IPS, काम्या मिश्रा, संजय झा, JDU, ज्वाइन, लेडी सिंघम
क्या JDU ज्वाइन कर रहीं पूर्व IPS काम्या मिश्रा? संजय झा से लेडी सिंघम की मुलाकात
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
अनंत, प्रयागराज, वाराणसी, पप्पू सलमान, शौक, घोड़ा
वाराणसी में नहीं घुस पाए अनंत सिंह, घोड़ों के शौक ने कराई पप्पू सलमान से दोस्ती
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
फार्मर रजिस्ट्री योजना के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
बिहारी समाज
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, डोर-टू-डोर संपर्क करने का निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पूर्व IPS, काम्या मिश्रा, संजय झा, JDU, ज्वाइन, लेडी सिंघम
क्या JDU ज्वाइन कर रहीं पूर्व IPS काम्या मिश्रा? संजय झा से लेडी सिंघम की मुलाकात
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
अनंत, प्रयागराज, वाराणसी, पप्पू सलमान, शौक, घोड़ा
वाराणसी में नहीं घुस पाए अनंत सिंह, घोड़ों के शौक ने कराई पप्पू सलमान से दोस्ती
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
फार्मर रजिस्ट्री योजना के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
बिहारी समाज
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, डोर-टू-डोर संपर्क करने का निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
अनंत, प्रयागराज, दोस्त, बेटा, शादी, लालू, बेटी, निमंत्रण
देश-विदेश

अनंत सिंह पटना से चले प्रयागराज…लालू को भी देंगे बेटी की शादी का निमंत्रण पत्र

जदयू से निष्कासित बाहुबली विधायक अनंत सिंह आज पटना से प्रयागराज के…

By Amit Dubey
मुठभेड़, मनेर, 3 कुख्यात, ढेर, पैक्स अध्यक्ष, हत्याकांड
अपराध

मनेर में पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 3 कुख्यातों को पुलिस ने मार गिराया

पटना के मनेर में आज धनतेरस के दिन तड़के साढ़े तीन बजे…

By Amit Dubey
विपक्ष, हल्लाबोल, CEC, इस्तीफा, बिहार, महागठबंधन, तेजस्वी, आक्रोश मार्च, लोकभवन मार्च
अपराध

बिहार सरकार को हर मोर्चे पर विफल, बिहार में रक्षक ही भक्षक : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए नेता…

By Swatva
टीला, किशनगंज, मिट्टी, ढहा, 3 बच्चियां, जिंदा दफन
दुर्घटना

किशनगंज में मिट्टी का टीला ढहने से 3 बच्चियां जिंदा दफन

किशनगंज के दिघलबैंक पंचायत अंतर्गत सुल्तानगंज गांव में मिट्टी का टीला ढहने…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?