By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

गया में डकैती के बाद महिला की इज्जत लूटी, रेप का वीडियो भी बनाया

Amit Dubey
Last updated: November 18, 2024 4:14 pm
By Amit Dubey 729 Views
Share
3 Min Read
डकैती, महिला से रेप, गया, वीडियो बनाया, परैया
SHARE

गया के परैया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसमें डकैतों ने पहले तो घर में लूटपाट की फिर वहां से निकलने से पहले परिवार की एक महिला से रेप किया। इस दौरान एक दूसरे डकैत ने महिला से रेप की घटना का वीडियो भी बना लिया। महिला चीखती-चिल्लाती और दुहाई देती रही, लेकिन डकैतों ने उसकी एक नहीं सुनी। जब महिला बेहोश हो गई तो डकैत लूट का माल लेकर फरार हो गए। महिला की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने उसे गया मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया है।

- Advertisement -

घटना परैया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया। मामले की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया और वहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान हो गई है और उनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार बीती देर रात कुछ अपराधी एक किसान के घर में डकैती की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। महिला ने विरोध किया तो एक अपराधी ने उसे बंधक बना लिया। इस दौरान उन्होंने महिला से अलमारी की चाबी लेकर उसमें रखे एक लाख रुपए लूट लिया। इसके बाद महिला से उसके जेवर निकलवाए और फिर उसे जमीन पर गिराकर एक डकैत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला चीखती चिल्लाती रही लेकिन उसने एक नहीं सुनी। दूसरे अपराधी उसका वीडियो बनाने लगे।

महिला द्वारा हो-हल्ला मचाने के बाद दोनों अपराधी फरार हो गए। वहीं लोगों ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पीड़िता की जांच के लिए गया अस्पताल भेजा गया जहां जांच के बाद महिला थाना की पुलिस पीड़िता से घटना की जानकारी ली। मामले को गांव में जमीनी विवाद से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार किसान के परिवार ने अपनी एक जमीन बंधक रखकर 1 लाख् रुपए जुटाए थे। इसकी भनक अपराधियों को हो गई थी। लूट को इन्हीं रुपयों के लिए अंजाम देने की बात कही जा रही है। मामले में पुलिस को किसान के पड़ोसियों का हाथ होने का अंदेशा है। किसान का परिवार अपने खेत में पटवन के लिए बोरिंग कराने की योजना बनाए हुए था। इसी के लिए उन्होंने एक दूसरी जमीन को गिरवी रखकर पैसे उधार पर लिये थे।

- Advertisement -
TAGGED: गया, डकैती, परैया, महिला से रेप, वीडियो बनाया
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

08 वीं की छात्राओं को ऑफिस में ले जाकर गलत काम, स्कूल में जमकर बवाल; हेडमास्टर गिरफ्तार
बिहारी समाज
बंद घर का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने जेवरात समेत नकदी पर किया हाथ साफ
बिहारी समाज
अनंत सिंह, MLC, चुनाव, नीरज, हरायेंगे, जदयू
अनंत सिंह को मनाने की निशांत की कोशिश बेकार, MLC चुनाव में नीरज को जीतने नहीं देंगे
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
प्रेमिका, युवक, मर्डर, झूठी कहानी, 4 साल, पुलिस, दबोचा
प्रेमिका को पाने के लिए गढ़ी खुद के मर्डर की कहानी, 4 साल बाद पुलिस ने दबोचा
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

08 वीं की छात्राओं को ऑफिस में ले जाकर गलत काम, स्कूल में जमकर बवाल; हेडमास्टर गिरफ्तार
बिहारी समाज
बंद घर का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने जेवरात समेत नकदी पर किया हाथ साफ
बिहारी समाज
अनंत सिंह, MLC, चुनाव, नीरज, हरायेंगे, जदयू
अनंत सिंह को मनाने की निशांत की कोशिश बेकार, MLC चुनाव में नीरज को जीतने नहीं देंगे
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
प्रेमिका, युवक, मर्डर, झूठी कहानी, 4 साल, पुलिस, दबोचा
प्रेमिका को पाने के लिए गढ़ी खुद के मर्डर की कहानी, 4 साल बाद पुलिस ने दबोचा
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
प्रेमिका, युवक, मर्डर, झूठी कहानी, 4 साल, पुलिस, दबोचा
अपराध

प्रेमिका को पाने के लिए गढ़ी खुद के मर्डर की कहानी, 4 साल बाद पुलिस ने दबोचा

मुजफ्फरपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जिसमें गोपालगंज…

By Amit Dubey
गाड़ी, धुलाई, छींटा, विवाद, हत्या, विश्वकर्मा पूजा
अपराध

विश्वकर्मा पूजा पर गाड़ी धुलाई में छींटा पड़ने के विवाद में चाकूबाजी, बेटे के सामने पिता की हत्या

राजधानी पटना के सिटी स्थित मेहंदीगंज में विश्वकर्मा पूजा पर गाड़ी धुलाई…

By Amit Dubey
मोतिहारी, हत्या, सरकारी, शिक्षक, पूर्व प्रखंड प्रमुख, आरोपित
अपराध

मोतिहारी में सरकारी शिक्षक की पीटकर हत्या, पूर्व प्रखंड प्रमुख आरोपित

मोतिहारी में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक मोहम्मद शमशाद की पीट-पीटकर हत्या…

By Amit Dubey

रजौली से अपहृत ई-रिक्शा चालक 15 घंटे के अंदर झारखंड के जंगल से सकुशल बरामद

रजौली। नवादा जिले के रजौली से अपहृत ई-रिक्शा चालक पप्पू राय को…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?