By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अर्थ

नहीं रहे रतन टाटा, कौन हैं नोएल टाटा जो संभालेंगे टाटा ग्रुप की विरासत?…PM मोदी ने की बात

Amit Dubey
Last updated: October 10, 2024 3:28 pm
By Amit Dubey 1.8k Views
Share
4 Min Read
देहांत, रतन टाटा, PM मोदी, नोएल टाटा, टाटा ग्रुप, विरासत,
SHARE

रतन टाटा का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार की देर रात देहांत हो गया। देश के जाने माने उद्योगपति के जाने से पूरे भारत में शोक की लहर दौड़ गई है। भारत के कई राज्यों की विकास गाथा में टाटा समूह का बड़ा योगदान है। रतन टाटा पारसी समुदाय से आते हैं। इस समुदाय का भारत में बिजनेस करने से लेकर देश के विकास में काफी योगदान रहा है। रतन टाटा के बाद अब कौन संभालेगा टाटा ग्रुप, इसे लेकर अटकलें लग रही हैं। इधर दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन के बाद पीएम मोदी ने नोएल टाटा से बात की और दुख जाहिर किया। आइए जानते हैं कि कौन हैं नोएल टाटा और अब कौन संभालेगा रतन टाटा की विरासत?

Contents
इस तरह संचालित होता है टाटा ग्रुपग्रुप में नोएल टाटा सबसे उपयुक्त ट्रस्टीकैसे चुने जाते हैं ट्रस्टों के चेयरमैन
- Advertisement -

इस तरह संचालित होता है टाटा ग्रुप

टाटा ग्रुप के दो मुख्य मुख्य ट्रस्ट हैं-सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट। इन दोनों ट्रस्टों की संयुक्त रूप से टाटा समूह की मूल कंपनी टाटा संस में करीब 52 फीसदी हिस्सेदारी है। टाटा संस ही टाटा समूह की कंपनियों का संचालन करता है। यह समूह विमानन से लेकर एफएमसीसी तक के पोर्टफोलियो को संभालता है। माना जा रहा कि अब रतन टाटा के जाने के बाद नोएल टाटा उनकी विरासत को संभालेंगे। पीएम मोदी ने भी उन्हें फोन कर शोक संवेदना दी। नोएल टाटा टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। वे आयरलैंड के बिजनेसमैन हैं। रतन और नोएल टाटा के पिता तो एक हैं ​लेकिन दोनों की मां अलग—अलग हैं। रतन टाटा ने शादी नहीं की थी और उनकी कोई संतान नहीं है। ऐसे में नोएल टाटा को रतन टाटा का उत्तराधिकारी भी माना जा रहा है।

ग्रुप में नोएल टाटा सबसे उपयुक्त ट्रस्टी

रतन टाटा अपने पीछे एक बहुत बड़ी विरासत छोड़ गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक टाटा समूह की कुल संपत्ति करीब 165 अरब अमेरिकी डॉलर की है। रतन टाटा ने अपना उत्तराधिकारी नहीं बनाया था। ऐसे में उनके ट्रस्ट ट्रस्टियों में से ही एक अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। टाटा समूह के दो मुख्य मुख्य ट्रस्ट हैं- सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट।  टाटा संस ही  टाटा समूह की कंपनियों का संचालन करता है। यह समूह विमानन से लेकर एफएमसीसी तक के पोर्टफोलियो को संभालता है। दोनों ट्रस्टों में कुल 13 ट्रस्टी हैं। इनमें से नोएल टाटा समेत कुछ और लोग दोनों ट्रस्टों में ट्रस्टी हैं। इनमें पूर्व रक्षा सचिव विजय सिंह, ऑटोमोबाइल क्षेत्र के दिग्गज वेणु श्रीनिवासन, रतन टाटा के सौतेले भाई और ट्रेंट के चेयरमैन नोएल टाटा, व्यवसायी मेहली मिस्त्री और वकील डेरियस खंबाटा के नाम शामिल हैं।

कैसे चुने जाते हैं ट्रस्टों के चेयरमैन

टाटा ट्रस्ट के प्रमुख का चुनाव ट्रस्टियों में से बहुमत के आधार पर होता है। विजय सिंह और वेणु श्रीनिवास इन दोनों ट्रस्टों के उपाध्यक्ष हैं। लेकिन इनमें से किसी एक के प्रमुख चुने जाने की संभावना अपेक्षाकृत कम है। जिस व्यक्ति को टाटा ट्रस्ट का प्रमुख बनाए जाने की अधिक संभवाना है, वो है 67 साल के नोएल टाटा। नोएल की नियुक्ति से पारसी समुदाय भी खुश होगा। रतन टाटा पारसी थे. इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि एक पारसी ही इस संगठन का नेतृ्त्व करे। इस ट्रस्ट ने वित्त वर्ष 2023 में 470 करोड़ रुपये से अधिक का दान दिया था।

- Advertisement -
TAGGED: PM मोदी, टाटा ग्रुप, देहांत, नोएल टाटा, रतन टाटा, विरासत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर जिले में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, हरिश्चंद्र स्टेडियम में सुबह 9 बजे प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण
बिहारी समाज
राजीव कुमार बावी के नेतृत्व में मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन
बिहारी समाज
कौन थे स्वतंत्र भारत के प्रथम कैदी, क्यों भेजे गए थे जेल?
संस्कृति राजनीति शिक्षा
तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 29 एंड्रॉयड मोबाइल व 35,520 रुपए नकद किया जब्त
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

स्वतंत्रता दिवस पर जिले में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, हरिश्चंद्र स्टेडियम में सुबह 9 बजे प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण
बिहारी समाज
राजीव कुमार बावी के नेतृत्व में मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन
बिहारी समाज
कौन थे स्वतंत्र भारत के प्रथम कैदी, क्यों भेजे गए थे जेल?
संस्कृति राजनीति शिक्षा
तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 29 एंड्रॉयड मोबाइल व 35,520 रुपए नकद किया जब्त
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
CM, ऐलान, भरत तिवारी, एक परिजन, नौकरी, भाई, ठुकराया ऑफर, दोषी, गिरफ्तारी
अपराध

CM का ऐलान, भरत तिवारी के एक परिजन को नौकरी…भाई ने ठुकराया ऑफर…पहले दोषियों को गिरफ्तार करें

भोजपुर में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आज बिहार सरकार ने…

By Amit Dubey
सुखबीर बादल, हमला, पंजाब, Ex Dy CM
अपराध

पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल पर तलवार से हमला, अस्पताल में भर्ती

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल…

By Amit Dubey
युवा, ट्रेनिंग, सात निश्चय, सम्राट सरकार, रोजगार, AI, ड्रोन, सोलर तकनीक, प्रशिक्षण
अवसर

हर साल ढाई लाख युवाओं को AI, ड्रोन और सोलर तकनीक की ट्रेनिंग, सम्राट सरकार का ऐलान

बिहार सरकार ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सात निश्चय-3…

By Amit Dubey
शराबबंदी, JDU, रार, MP, MLC, समीक्षा, खारिज
देश-विदेश

शराबबंदी पर JDU में अलग-अलग राय, MP ने समीक्षा की बात कही तो MLC ने सिरे से नकारा

नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च की शोध रिपोर्ट के बाद शराबबंदी…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?