By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

समस्तीपुर में मुखिया के बेटे ने बच्चे को कुचला, भीड़ का पुलिस पर हमला

Amit Dubey
Last updated: November 12, 2026 4:17 pm
By Amit Dubey 5 Views
Share
3 Min Read
समस्तीपुर, मुखिया, पुत्र, बाइक, बच्चा, कुचला, मौत, भीड़, पुलिस, हमला
SHARE

समस्तीपुर के खानपुर में आज सुबह बाइक की टक्कर से एक मासूम बच्चे की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। यहां रेवड़ा पंचायत के सिंधियाही गांव में अपने घर के सामने खेल रहे पांच साल के बच्चे को एक बाइक सवार ने कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आगजनी शुरू कर दी। खबर पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मियों जमकर पीटा और उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस के एक जवान द्वारा भीड़ पर AK-47 तानने की बात भी सामने आई है।

- Advertisement -

मृतक बच्चे की पहचान सिंधियाही गांव निवासी मुकेश सहनी के पुत्र अंशु कुमार के रूप में हुई है। खानपुर पुलिस ने बताया कि बच्चा अंशु अपने घर के दरवाजे के सामने खेल रहा था। इसी दौरान एक वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटना में शामिल वाहन का चालक उसी पंचायत के एक जनप्रतिनिधि मुखिया का पुत्र बताया जा रहा है। बच्चे की मौत की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आगजनी शुरू कर दी। लोगों की मांग थी कि वरीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचें और हादसे के जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। हंगामे की सूचना पर पहुंची खानपुर थाना की पुलिस को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

आक्रोशित लोगों ने पुलिस के सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को सख्ती करनी पड़ी और जवान द्वारा AK-47 ताने जाने की बात भी सामने आई। हालांकि पुलिस का कहना है कि जवान अपना हथियार संभालकर दौड़ रहा था, न कि वह निशाना लगा रहा था। पुलिस ने यह भी बताया कि घटना के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने सड़क जाम कर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त किया। इस मामले में उपद्रव करने वालों को चिन्हित कर खानपुर थाना में अलग से प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मृतक के परिजनों का बयान भी लिया गया है और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते कल्याणपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

TAGGED: कुचला, पुत्र, पुलिस, बच्चा, बाइक, भीड़, मुखिया, मौत, समस्तीपुर, हमला
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

छठ की खरीदारी से गुलजार हुआ बाजार, 12 हजार तक पहुंच सकता है बजट
बिहारी समाज
लोजपा (आर) संसदीय बोर्ड महासचिव के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत 
बिहारी समाज
मुंबई में मजदूरी कर लौटे मजदूर के खाते से 4 घंटे में उड़ाये एक लाख रुपये, हैकरों ने मोबाइल किया कंट्रोल
बिहारी समाज
रजौली पीएनबी बैंक मेटलाइफ घोटाला प्रकरण मामले में बढ़ेगी मुश्किलें 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

छठ की खरीदारी से गुलजार हुआ बाजार, 12 हजार तक पहुंच सकता है बजट
बिहारी समाज
लोजपा (आर) संसदीय बोर्ड महासचिव के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत 
बिहारी समाज
मुंबई में मजदूरी कर लौटे मजदूर के खाते से 4 घंटे में उड़ाये एक लाख रुपये, हैकरों ने मोबाइल किया कंट्रोल
बिहारी समाज
रजौली पीएनबी बैंक मेटलाइफ घोटाला प्रकरण मामले में बढ़ेगी मुश्किलें 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

छठ की खरीदारी से गुलजार हुआ बाजार, 12 हजार तक पहुंच सकता है बजट

नवादा : लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर जिले के बाजारों में…

By Swatva
बिहारी समाज

लोजपा (आर) संसदीय बोर्ड महासचिव के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत 

नवादा : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संसदीय बोर्ड के प्रधान महासचिव श्री…

By Swatva

मुंबई में मजदूरी कर लौटे मजदूर के खाते से 4 घंटे में उड़ाये एक लाख रुपये, हैकरों ने मोबाइल किया कंट्रोल

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान…

By Swatva
बिहारी समाज

रजौली पीएनबी बैंक मेटलाइफ घोटाला प्रकरण मामले में बढ़ेगी मुश्किलें 

नवादा : जिले में घोटाले ही घोटाले हैं। घोटाले की फेहरिस्त लम्बी है।…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?