By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

पटना के ‘टाइगर’ को दिल्ली में क्या हो गया? RJD ने ले ली मौज

Amit Dubey
Last updated: June 7, 2024 4:35 pm
By Amit Dubey 685 Views
Share
3 Min Read
पटना टाइगर, नीतीश, दिल्ली, पैर छुए, पीएम मोदी, पोस्टर
SHARE

गहमागहमी भरे सियासी घटनाक्रमों के माहौल में आज शुक्रवार को दो ऐसी घटनाएं हुईं जिसने सबको हक्का—बक्का कर दिया। एक तो जैसे ही बिहार की राजधानी पटना में सुबह हुई, सड़क पर चल रहे लोग अचानक चौंक गए। ट्रैफिक बिना किसी आधिकारिक रोक के बावजूद एक जगह ठहर सी जा रही थी। स्थान—कोतवाली थाना से सटा बेली रोड। वहां लोग अपने आप रुक कर दो मिनट तक एक विशाल पोस्टर को देखने लग रहे थे। यह विशाल पोस्टर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश की तस्वीर वाला था और उसपर लिखा था—’टाइगर जिंदा है’।

Contents
पटना में ‘टाइगर जिंदा है’ ने रोकी ट्रैफिकदिल्ली में ‘टाइगर’ ने किया ऐसा कि…वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल
- Advertisement -

पटना में ‘टाइगर जिंदा है’ ने रोकी ट्रैफिक

सभी कौतुहलवश इसे निहार रहे थे। दरअसल हाल के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी ने उम्मीद से विपरीत प्रदर्शन किया है। ऐसे में उनकी पार्टी जदयू का महत्व काफी बढ़ गया और नीतीश कुमार किंग मेकर की भूमिका में आ गए। चुनाव के दौरान लोग उनकी इमेज और बार—बार पाला बदलने को लेकर काफी बातें करते थे। एक तरह से उन्हें सियासी पलटू राम कहा जाने लगा। यहां तक कि नीतीश कुमार का आत्मविश्वास भी उनकी बॉडी लैंग्वेज से डगमगाता दिख रहा था। लेकिन इस चुनाव ने एक तरह से जदयू और नीतीश को राजनीतिक जीवनदान दे दिया।

दिल्ली में ‘टाइगर’ ने किया ऐसा कि…

लेकिन पटना में इस सियासी मैसेज वाले पोस्टर के लगने की घटना के समकाल में ही देश की राजधानी दिल्ली में खुद नीतीश कुमार ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे लोग पूछने लगे कि आखिर पटना के टाइगर को दिल्ली में क्या हो गया? दरअसल, शुक्रवार को नयी दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई। संसद भवन के सेंट्रल हॉल में नवनिर्वाचित सांसद पहुंचे हुए थे। इस दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां भाषण में अपनी बात कहकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार अचानक नरेंद्र मोदी के पैर छूने लगते हैं, जिसके बाद नरेंद्र मोदी ने उन्हें रोका और हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आज आग की तरह वायरल है। लोग इसपर तरह—तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। पटना में भी मुख्यमंत्री के ऐसा करने को लेकर​ सियासी गलियारे से आम जनों के बीच तक काफी चर्चा है। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर पटना के ‘टाइगर’ को दिल्ली में क्या हो गया? विरोधी पार्टी राजद ने भी मुख्यमंत्री के इस कृत्य को बिहार के अपमान से जोड़ते हुए उनपर हमला किया है।

- Advertisement -
TAGGED: दिल्ली, नीतीश, पटना टाइगर, पीएम मोदी, पैर छुए, पोस्टर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
देश-विदेश

दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिना किसी सदन के सदस्य निर्वाचित हुए मंत्री पद…

By Amit Dubey
पप्पू यादव, साधू भेष, संसद, दान, चंदा चोरी, राम मंदिर
देश-विदेश

संसद में साधू बनकर क्यों पहुंचे पप्पू यादव? सांसद देने लगे दान तो हुई छीनाझपटी

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव आज साधू बाबा की वेषभूषा में…

By Amit Dubey
प्रशांत किशोर, SHO, बहस, वीडियो, वायरल, बांकीपुर, चुनाव
देश-विदेश

SHO और प्रशांत किशोर के बीच जमकर बहसबाजी, वीडियो वायरल

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में दिन के 1 बजे तक करीब 20 प्रतिशत…

By Amit Dubey
दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
देश-विदेश

न तो MLA और न MLC, फिर कैसे 6 माह से मंत्री बने हुए हैं दीपक प्रकाश? SC ने बिहार सरकार से पूछा

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश पिछले…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?