By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

सम्राट चौधरी और तेजस्‍वी यादव में तीखी भिड़ंत, स्‍पीकर ने किया बीच बचाव

Amit Dubey
Last updated: March 4, 2025 4:31 pm
By Amit Dubey 482 Views
Share
3 Min Read
तेजस्वी, NDA, सरकार, महिला, युवा, धोखा, चूना, रोजगार योजना, शिक्षक भर्ती
SHARE

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन आज सदन में तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी के बीच तीखी भिड़ंत हो गई। मामला तब शुरू हुआ जब सदन में तेजस्वी यादव राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब दे रहे थे। तेजस्वी ने अपने जवाब में सम्राट चौधरी के पिता के बारे में कहा कि वे नीतीश जी को क्या—क्या बोलते थे। कितना अपशब्द बोले थे, किसी से छिपा है कया? तेजस्वी ने बोलते हुए कहा कि सम्राट चौधरी जी यहां बैठे हैं हम इनके पिता का नाम यहां नहीं लेना चाहते, इनका पिता का भाषण गांधी मैदान में या बीजेपी की रैलियों में मुख्यमंत्री के प्रति क्या था। देश का अगर सबसे…मुख्यमंत्री है तो..ये हमने तो नहीं बोला। नीतीश के पुत्र के बारे में आपके पिता ने क्या बोला, ये भी जान लीजिए। तेजस्वी की इसी बात पर सम्राट चौधरी सदन में खड़े हो गए।

- Advertisement -

सम्राट चौधरी ने कहा कि विरोधी दल के नेता के तौर पर भाषण दीजिए। जिस पर तेजस्वी ने कहा कि क्या आपके पिता ने सीएम के लिए अपशब्द नहीं बोला, खड़े होके बोलिए कि नहीं बोला। तेजस्वी के इतना बोलते ही सदल में खूब हंगामा होने लगा। इसपर सम्राट चौधरी ने कहा कि आपके पिता ने क्या-क्या बोला। अरे बिहार को लूट लिया….आपके पिताजी ने बिहार को लूट लिया.. गरीब और वंचितों को लूट लिया। इसपर तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी ने तो बिहार में डेढ़ सौ साल के जुर्म को चंद सालों में खत्म कर दिया। उन्होंने दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों को उपहार दिया। 1990 के बाद लालू जी ने दंगे नहीं होने दिए। दंगा फैलाने वाले को उन्होंने बिहार की जमीन पर गिरफ्तार करवाया। लालू जी ने हर जात के लोगों को मंत्री, एमएलसी, एमपी और एमएलए बनाया।

इसके बाद तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि वह असली भाजपाई नहीं हैं। इस पर सम्राट चौधरी ने कहा कि जो नकली समाजवादी हैं, उन्हें सब नकली ही लगता है। इनको लगता है कि समाजवाद पर इनके परिवार का ही कब्जा रहा है। तब तेजस्वी यादव ने सम्राट से पूछा कि आप आरएसएस कब ज्वाइन किए? आप नागपुर गए कब थे? इस पर सम्राट चौधरी भड़क गए और भाजपा विधायक हंगामा करने लगे। इसके बाद इस बहसबाजी में विधानसभा अध्यक्ष ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को शांत करवाते हुए कहा कि आपलोग एक-दूसरे पर व्यक्तिगत आक्षेप मत कीजिए।

TAGGED: तेजस्वी यादव, भिड़ंत, विधानसभा, सम्राट चौधरी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

20 मई को सभी दवा दुकान बंद करने का आह्वान
बिहारी समाज
अरवल में मकान सूचीकरण का कार्य किया गया प्रारंभ
बिहारी समाज
हार के डर से ममता बनर्जी फोड़ रही हैं ठीकरा : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
लेटेस्ट न्यूज़
कैबिनेट, विस्तार, फाइनल, BJP, 7 नाम, जदयू, 3 नाम, दिल्ली, सम्राट चौधरी
कैबिनेट विस्तार फाइनल! BJP से 7 तो जदयू से 3 नाम आए सामने…आज शाम दिल्ली जा रहे सम्राट
देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

20 मई को सभी दवा दुकान बंद करने का आह्वान
बिहारी समाज
अरवल में मकान सूचीकरण का कार्य किया गया प्रारंभ
बिहारी समाज
हार के डर से ममता बनर्जी फोड़ रही हैं ठीकरा : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
लेटेस्ट न्यूज़
कैबिनेट, विस्तार, फाइनल, BJP, 7 नाम, जदयू, 3 नाम, दिल्ली, सम्राट चौधरी
कैबिनेट विस्तार फाइनल! BJP से 7 तो जदयू से 3 नाम आए सामने…आज शाम दिल्ली जा रहे सम्राट
देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
कैबिनेट, विस्तार, फाइनल, BJP, 7 नाम, जदयू, 3 नाम, दिल्ली, सम्राट चौधरी
देश-विदेश

कैबिनेट विस्तार फाइनल! BJP से 7 तो जदयू से 3 नाम आए सामने…आज शाम दिल्ली जा रहे सम्राट

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार की रूपरेखा…

By Amit Dubey
मंथन

बौद्धिक योद्धा

कश्मीर घाटी में आतंकवादियों के विरूद्ध सैनिक कार्रवाई की सफलता में भ्रामक…

By K.K Ojha
मुलाकात, नीतीश, सीएम सम्राट, कैबिनेट विस्तार, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव
देश-विदेश

कैबिनेट विस्तार पर नीतीश से मिले सम्राट, विजय चौ. और विजेंद्र के घर गए पूर्व सीएम

बिहार की नई नवेली सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट के…

By Amit Dubey
सेल्फी, शादी, दूल्हा, दुल्हन, महिला, रिश्तेदार, पिटाई, बाढ़, पटना
देश-विदेश

दूल्हा-दुल्हन संग सेल्फी लेने पर महिला की जमकर पिटाई, पुलिस के पहरे में पूरी हुईं शादी की रस्में

राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल स्थित एक गांव में शादी के दौरान…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?