By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

विधान परिषद में फिर भिड़े RJD के सुनील सिंह और अशोक चौधरी, राजद MLC का नकली डिग्री पर कटाक्ष…हंगामा

Amit Dubey
Last updated: February 18, 2026 2:54 pm
By Amit Dubey 601 Views
Share
3 Min Read
सुनील सिंह, RJD, MLC, अशोक चौधरी, मंत्री, विधान परिषद, भिड़ंत, नकली डिग्री, कटाक्ष, हंगामा
SHARE

बिहार विधान परिषद में बजट सत्र के दौरान में आज बुधवार को एक बार फिर से JDU के मंत्री अशोक चौधरी और RJD एमएलसी सुनील सिंह के बीच भिड़ंत हो गई। राजद MLC सुनील सिंह ने अशोक चौधरी की डिग्री का मुद्दा उठाया और उनपर आरोप लगाया कि मंत्री अशोक चौधरी की डिग्री नकली है। इसके बाद मंत्री अशोक चौधरी राजद MLC सुनील सिंह पर भड़क गए। उन्होंने गुस्से में कहा कि अगर सुनील सिंह मेरी डिग्री नकली साबित कर देंगे तो मैं इस्तीफा दें दूंगा। इसके बाद विधान परिषद में हंगामा होने लगा।

- Advertisement -

दरअसल, आज बुधवार को विधान परिषद की कार्यवाही में धान खरीद के मुद्दे पर बहस हो रही थी। इसी बहस के बीच परिषद में पक्ष विपक्ष के दरम्यान उस समय गरमा—गरमी हो गई जब एकाएक डिग्री विवाद छिड़ गया। आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने मंत्री अशोक चौधरी की डिग्री पर सवाल उठाते हुए उनके द्वारा हासिल की गई डिग्री के फर्जी होने का आरोप लगाने का इशारा किया। इस पर मंत्री अशोक चौधरी भड़क गए और उन्हें अपने द्वारा लगाए आरोप साबित करने की चुनौती दे दी। हंगामा बढ़ने पर जदयू के मंत्री विजय चौधरी ने सदन में विपक्षी सदस्य को बिना सबूत आरोप न लगाने की नसीहत दी। इससे पहले परिषद में धान खरीद को लेकर महेश्वर सिंह ने किसानों की परेशानी उठाई थी। सदन में पैक्स की ओर से नमी का बहाना बनाकर किसानों का धान नहीं खरीदने का मुद्दा उठाते हुए एमएलसी महेश्वर सिंह ने कहा कि खरीद अवधि खत्म होने में सिर्फ 8 दिन बचे हैं और करीब 10 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद बाकी है। ऐसे में किसान मजबूरी में कम कीमत पर बाजार में बेचने को विवश हैं।

धान खरीद पर सरकार की तरफ से जवाब देते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि इस मुद्दे पर केंद्रीय स्तर पर बातचीत हुई है। खरीद की समयसीमा बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कहीं कम चावल दिया जा रहा है तो शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। अभी मंत्री अशोक चौधरी जवाब दे ही रहे थे कि राजद के एमएलसी सुनील सिंह ने उनकी डिग्री को लेकर टिप्पणी कर दी। इसके बाद परिषद का माहौल काफी गरमा गया। हंगामा बढ़ने पर सभापति ने किसी तरह हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों को संयम बरतने की नसीहत दी गई। वहीं मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सदन में किसी पर आरोप लगाने से पहले ठोस दस्तावेज और नियमों का पालन जरूरी है। बिना प्रमाण आरोप लगाने से सदन की गरिमा प्रभावित होती है।

TAGGED: mlc, RJD, अशोक चौधरी, कटाक्ष, नकली डिग्री, भिड़े, मंत्री, विधान परिषद, सुनील सिंह, हंगामा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बाबा साहेब के संविधान प्रदत अधिकरों को भाजपा सरकार रौंद रही है –महानन्द
बिहारी समाज
सम्राट चौधरी, आम बजट, 10 नए सेंट्रल स्कूल, ग्रीनफिल्ड कॉरिडोर,रक्सौल-दिघवारा, जल परिवहन, वित्त मंत्री, ​सीतारमण
बिहार भाजपा की कमान अब सम्राट चौधरी के हाथ, चुने गए विधायक दल के नेता
बिहारी समाज
NITISH CABINET MEETING
इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने जनता के नाम लिखा भावुक संदेश
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार में नीतीश युग का अंत, केंद्र की राजनीति में दिखेंगे नीतीश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बाबा साहेब के संविधान प्रदत अधिकरों को भाजपा सरकार रौंद रही है –महानन्द
बिहारी समाज
सम्राट चौधरी, आम बजट, 10 नए सेंट्रल स्कूल, ग्रीनफिल्ड कॉरिडोर,रक्सौल-दिघवारा, जल परिवहन, वित्त मंत्री, ​सीतारमण
बिहार भाजपा की कमान अब सम्राट चौधरी के हाथ, चुने गए विधायक दल के नेता
बिहारी समाज
NITISH CABINET MEETING
इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने जनता के नाम लिखा भावुक संदेश
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार में नीतीश युग का अंत, केंद्र की राजनीति में दिखेंगे नीतीश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
PM मोदी, शपथ, नई सरकार, बिहार, पटना, नीतीश, आवास, मुलाकात
देश-विदेश

14 की शाम को पटना आयेंगे PM मोदी, शपथ समारोह से पहले नीतीश के आवास जाकर करेंगे मुलाकात!

बिहार में पहली बार भाजपा सीएम के साथ बनने वाली नई एनडीए…

By Amit Dubey
लालू, झटका, SC, FIR रद्द, याचिका ठुकराई, लैंड फॉर जॉब
देश-विदेश

लैंड फॉर जॉब केस में SC ने FIR रद्द करने की याचिका ठुकराई, लालू यादव को बड़ा झटका

सुप्रीम कोर्ट ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को तगड़ा झटका देते…

By Amit Dubey
नवादा, स्कूल वैन, खेत, पलटी, बच्ची, मौत, 25 बच्चे, जख्मी
दुर्घटना

नवादा में स्कूल वैन खेत में पलटने से बच्ची की मौत, 25 बच्चे जख्मी

नवादा के गोविंदपुर में एक स्कूली वैन पलटने से 10 साल की…

By Amit Dubey
NDA, शिवराज, विधायक, पटना, BJP, विधायक दल, बैठक, नया CM, ऐलान
देश-विदेश

NDA विधायकों को पटना में ही रहने का आदेश, BJP विधायक दल की बैठक में शिवराज करेंगे नए CM का ऐलान

बिहार में कल मंगलवार को नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?