By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
राजनीति

तेज प्रताप के दही-चूड़ा भोज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, कैसे होगी बड़े भाई की राजद में वापसी?

Amit Dubey
Last updated: January 14, 2026 4:34 pm
By Amit Dubey 221 Views
Share
4 Min Read
तेजस्वी, गायब, दही—चूड़ा, तेज प्रताप
SHARE

बिहार में मकर संक्रांति अक्सर सियासी सरगर्मियों का मौका बन जाती है। इस साल मकर संक्रांति को लेकर तेज प्रताप यादव काफी चर्चा में हैं। आज मकर संक्रांति के अवसर पर तेज प्रताप यादव ने अपने सरकारी आवास पर चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया जिसमें पक्ष—विपक्ष के नेताओं के साथ-साथ उनके पिता लालू यादव भी शामिल हुए। लालू ने यहां आकर कहा भी कि अब उन्हें अपने बड़े बेटे से कोई नाराजगी नहीं है। इसके बाद मीडिया में तेज प्रताप के लिए लालू परिवार और राजद में वापसी की खबरें भी उड़ी। लेकिन इसी भोज में उनके भाई निमंत्रण के बावजूद नहीं पहुंचे। अब तेज प्रताप के भोज से छोटे भाई तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी और लालू यादव की मौजूदगी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है।

Contents
खुद आमंत्रण देने पहुंचे थे तेज प्रतापभोज के दिन तस्वीर बदल गई
- Advertisement -

खुद आमंत्रण देने पहुंचे थे तेज प्रताप

दरअसल, गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव के साथ तेज प्रताप की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लालू ने बीते साल उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था। अब लालू खुद उनके घर दही—चूड़ा भोज में पहुंच गए। ऐसे में अब यह साफ हो गया है कि तेज प्रताप को लालू परिवार और राजद से विरासत की जंग के तहत ही बाहर का रास्ता दिखाया गया था। बीती रात एक लंबे अंतराल के बाद तेज प्रताप यादव खुद 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आवास पर गए और वहां अपने पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात के दौरान, तेज प्रताप ने अपने छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी औपचारिक रूप से भोज का न्योता दिया। लंबे वक्त बाद जब दोनों भाइयों की तस्वीर एक साथ सामने आई तो सोशल मीडिया पर लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि परिवार एकजुट हो रहा है, कड़वाहट दूर हो रही है। लेकिन फिर मकर संक्रांति के दिन तेजस्वी के तेज प्रताप के घर नहीं पहुंचने से तस्वीर ही बदली हुई प्रतीत होती है।

भोज के दिन तस्वीर बदल गई

तेज प्रताप के आवास पर आयोजित भोज में तेजस्वी यादव कहीं नजर नहीं आए। उन्होंने राबड़ी आवास पर सादगी से मकर संक्रांति मनाई और वहीं दही-चूड़ा खाया। इसका फोटो और वीडियो भी सामने आया, जिसमें उनकी मां राबड़ी देवी भी उनके साथ मौजूद हैं। तेजस्वी ने इस मौके पर कोई बयान तो नहीं दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने लिखा, ‘लोक संस्कृति, उल्लास, दान, प्रेम, सद्भाव और परंपरा के पावन पर्व मकर संक्रांति की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं सर्वशक्तिमान से प्रार्थना करता हूं कि आपका जीवन सुख, शांति, समृद्धि, आनंद, ऊर्जा, अच्छे स्वास्थ्य, सकारात्मकता और प्रगति से भरा रहे’। साफ है कि तेज प्रताप के इस दही—चूड़ा भोज से दूरी बनाकर उन्होंने इसपर ठंडा रूख ही दिखाया। इसके मूल में असल वजह लालू की ​राजनीतिक विरासत पर बड़े भाई से टकराव ही है।

TAGGED: गायब, तेज प्रताप, तेजस्वी, दही—चूड़ा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मंत्री, दीपक प्रकाश, SC नोटिस, कुशवाहा, पुत्र
देश-विदेश

मुझे नोटिस नहीं मिला, पहले भी मंत्री था…अभी भी मंत्री हूं, कुशवाहा के बेटे ने और क्या कहा?

बिहार सरकार में मंत्री और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक…

By Amit Dubey
अनंत सिंह, गुंजन सिंह, जमानत, अश्लील डांस, हथियार प्रदर्शन
अपराध

अश्लील डांस और हथियार लहराने वाले मामले में अनंत सिंह व गायक गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत

गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आज सोमवार को अश्लील डांस वीडियो और…

By Amit Dubey
जमानत, ज्ञान बिंदु, रोशन सर, भाई, मौत, तेज प्रताप, खान सर, हाथ, आरोप
अपराध

ज्ञान बिंदु के रोशन सर को जमानत, भाई प्रिंस की मौत में तेज प्रताप यादव ने खान सर को लपेटा

खान सर कोचिंग विवाद में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के…

By Amit Dubey
राजद, MLC, सुनील सिंह, पोस्टर, नटवरलाल, पटना, बधाई
देश-विदेश

पटना में राजद MLC सुनील सिंह पर पोस्टर से तंज, नटवरलाल को MLC बनने पर बधाई…

RJD के नवनिर्वाचित एमएलसी सुनील सिंह पर आज पटना में एक पोस्टर…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?