By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

आनंद मोहन को फिर जाना होगा जेल, SC ने बिहार सरकार का फैसला पलटा

Amit Dubey
Last updated: November 26, 2026 12:25 pm
By Amit Dubey 3 Views
Share
3 Min Read
आनंद मोहन, SC, रिहाई, फैसला, पलटा, बिहार सरकार
SHARE

गोपालगंज DM जी कृष्णैया की 1994 में हुई मॉब लिंचिंग और हत्या के मामले में दोषी पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने बिहार की नीतीश कुमार सरकार द्वारा आनंद मोहन को समय से पहले रिहाई देने का फैसला पलट दिया है। अपने फैसले में सर्वोच्च अदालत ने कहा कि न्याय के लिए कानून और नैतिकता का पक्ष लेना जरूरी है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले वह मूकदर्शक बनी नहीं रह सकती। इसके बाद सर्वोच्च अदालत ने एक महीने के भीतर आनंद मोहन को सरेंडर करने का आदेश दिया। दरअसल, आनंद मोहन को 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की भीड़ द्वारा हत्या किए जाने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। लेकिन तत्कालीन नीतीश सरकार ने उन्हें समय से पहले रिहाई दे दी थी। उनकी इसी रिहाई के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में जी कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया द्वारा चुनौती दी गई थी। इसी पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने यह आदेश दिया।

- Advertisement -

अपने निर्णय में कोर्ट ने क्या कहा, जानें

आनंद मोहन को अप्रैल 2023 में बिहार सरकार ने समय से पहले रिहा किया था। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार द्वारा आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई के फैसले को पलटते हुए कहा कि रिट क्षेत्राधिकार का इस्तेमाल करते हुए अदालत का दायित्व है कि वह इस मामले में सक्रिय रूप से न्याय सुनिश्चित करे। कोर्ट ने कहा कि न्यायिक समीक्षा केवल निगरानी की औपचारिक प्रक्रिया नहीं है बल्कि मनमानी कार्रवाई के खिलाफ वैधानिकता, निष्पक्षता और न्याय सुनिश्चित करने का सक्रिय माध्यम है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने इसके साथ ही जी कृष्णैया की विधवा को बिहार सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली रिट याचिका दाखिल करने की भी इजाजत दी। कोर्ट ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा अप्रैल 2023 में प्रिजन मैन्युल में बदलाव का फैसला गैर संवैधानिक था। इस बदलाव के तहत किसी सरकारी अधिकारी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे शख्स को सजा में छूट का अधिकार मिल गया था। कोर्ट ने अब इसे ही गलत बताया है।

कोर्ट ने कहा कि सजा में छूट देने से पहले पीड़ित परिवार का पक्ष सुना जाना जरूरी है। इसके साथ ही कोर्ट ने यह कहते हुए आनंद मोहन को थोड़ी राहत भी दी कि गोपालगंज जिलाधिकारी हत्याकांड मामले में पूर्व सांसद आनंद मोहन की सजा में छूट की नई प्रक्रिया शुरू की जा सकती है, लेकिन यह तभी होगा, जब वह एक महीने के भीतर आत्मसमर्पण करेंगे। शीर्ष अदालत ने कहा कि बिहार सरकार पूर्व सांसद आनंद मोहन की सजा में छूट के लिए स्वतंत्र, लेकिन उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा।

TAGGED: SC, आनंद मोहन, पलटा, फैसला, बिहार सरकार, रिहाई
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नशा जिंदगी को गलत दिशा में ले जाती है नशा समाज के लिए है अभिशाप – भाष्कर
लेटेस्ट न्यूज़
डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण
बिहारी समाज
हसुआ में वंदे मातरम् कवि सम्मेलन शुक्रवार को, बाल कवि मंच संभालेंगे, कई जिलों के कवि देंगे प्रस्तुति
बिहारी समाज
तेजस्वी, आनंद मोहन, अनंत, जेल वापसी, नीतीश, बीजेपी, हमला
आनंद मोहन और अनंत की जेल वापसी पर तेजस्वी का नीतीश-बीजेपी पर हमला
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नशा जिंदगी को गलत दिशा में ले जाती है नशा समाज के लिए है अभिशाप – भाष्कर
लेटेस्ट न्यूज़
डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण
बिहारी समाज
हसुआ में वंदे मातरम् कवि सम्मेलन शुक्रवार को, बाल कवि मंच संभालेंगे, कई जिलों के कवि देंगे प्रस्तुति
बिहारी समाज
तेजस्वी, आनंद मोहन, अनंत, जेल वापसी, नीतीश, बीजेपी, हमला
आनंद मोहन और अनंत की जेल वापसी पर तेजस्वी का नीतीश-बीजेपी पर हमला
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

अरवल - भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में अरवल प्रखंड…

By Swatva

हसुआ में वंदे मातरम् कवि सम्मेलन शुक्रवार को, बाल कवि मंच संभालेंगे, कई जिलों के कवि देंगे प्रस्तुति

नवादा : जिले के हसुआ ज्ञान भारती मॉडल रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार…

By Swatva
तेजस्वी, आनंद मोहन, अनंत, जेल वापसी, नीतीश, बीजेपी, हमला
देश-विदेश

आनंद मोहन और अनंत की जेल वापसी पर तेजस्वी का नीतीश-बीजेपी पर हमला

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज पूर्व सांसद आनंद मोहन…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

सड़क हादसे में गल्ला व्यवसायी की मौत, भाई ने अज्ञात वाहन के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी

नवादा : वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दोसुत गांव निवासी गल्ला व्यवसायी दीपू…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?