By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
मंथन

समाजवादियों के परिवारवादी बनने की यात्रा

कांग्रेस की वंशवादी राजनीति का विरोध करने वाले अब वंशवाद के मामले में कांग्रेस के निकृष्ट संस्करण बन कर रह गए हैं।

K.K Ojha
Last updated: May 24, 2024 3:02 pm
By K.K Ojha 951 Views
Share
6 Min Read
भारत में सता की राजनीती में परिवारवाद का उदय
SHARE

तख्त वही है ताज वही है वंशवाद का राज सही है

आपातकाल के बाद जब लोकसभा चुनाव की घोषणा हुई थी तब उस समय के लालू यादव, रामविलास पासवान, नीतीश कुमार, सुशील मोदी, अश्विनी चैबे, नरेंद्र सिंह जैसे सैकड़ों युवा नेता उछल-उछल कर नारा लगाते थे-तख्त बदल दो ताज बदल दो वंशवाद का राज बदल दो। 1977 से लेकर 1989 तक यह नारा गैर कांग्रेसी दलों के नेताओं की जुबान पर बसता था लेकिन 1989 के बाद धीरे-धीेरे यह नारा लुप्त हो गया।
और अब 74 आंदोलन के कुछ नेताओं के राग और गीत दोनों बदल गए है। उनकी जुबान पर अब जो नारा है वह तख्त वही है ताज वही है वंशवाद का राज सही है। लोकसभा चुनाव 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी के निशाने पर वंशवाद यानी परिवारवाद है।

Contents
तख्त वही है ताज वही है वंशवाद का राज सही हैराम का पात्र निभाने वाला बना रावणइंदिरा की हत्या के बाद मजबूत हुआ वंशवादलालू के सालों का राजपाटमुलायम के कुनबे के सभी माननीय
- Advertisement -

राम का पात्र निभाने वाला बना रावण

1977 में लगने वाले नारे की पैरोड़ी से बहुत कुछ स्पष्ट हो जाता है। रामलीला में राम का पात्र निभाने वाला बालकलाकार युवावस्था में रावण की भूमिका में आ गया है। कांग्रेस की वंशवादी राजनीति का विरोध करने वाले अब वंशवाद के मामले में कांग्रेस के निकृष्ट संस्करण बन कर रह गए हैं।
कांग्रेस के सर्वमान्य नेता जवाहरलाल नेहरू ने तो धीरे-धीरे वरीष्ठ कार्यकर्ताओं को दरकिनार करते हुए अपनी पुत्री इंदिरा गांधी को कांग्रेस का कमान सौप दिया था। उस समय नेहरूजी की उस ढंकी हुई बेइमानी की भी आलोचना हुई थी।
उनकी पुत्री इंदिरा गांधी उनसे कई कदम आगे बढ़ते हुए लाजलिहाज को दरकिनार कर अपने छोटे पुत्र संजय गांधी के हाथों मंे पार्टी और सरकार का कमान सौप दिया था। संजय गांधी की हवाई दुर्धटना में मृत्यु के बाद उन्होंने राजीव गांधी को कांग्रेस में लाया और उन्हें संगठन और सत्ता का केंद्र बना दिया। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद वंशवादी कांग्रेस पार्टी में इंदिरा गांधी के दरबारियों ने राजीव गांधी को प्रधानमंत्री बना दिया था। अब कांग्रेस में परिवारवाद की राजनीति पौधा से विशाल वट वृक्ष बन गया है।

read also:https://swatvasamachar.com/news/tejashwi-yaadav/

इंदिरा की हत्या के बाद मजबूत हुआ वंशवाद

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भावना की लहर पर सवार कांग्रेस को 404 सीटों पर विजय प्राप्त हुई थी। यह भारत के चुनावी इतिहास में अभूतपूर्व है। 1984 के बाद 2024 में यानी 40 वर्षों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 400 पार का लक्ष्य निश्चित किया है। नरेन्द्र मोदी  के 404 के सपने को 2024 के लोकसभा चुनाव में भारत के मतदाता साकार करते हैं या नहीं, यह 4 जून को पता चलेगा।
लेकिन राजीव गांधी के उस अभूतपूर्व विजय ने कांग्रेस में वंशवाद या परिवारवाद की परम्परा को दृढ़ बना दिया था। अपरा जनसमर्थन के कारण गांधी परिवार कांग्रेस की पारिवारिक कंपनी जैसी हो गयी। जिसके कारण भारत का सरकारीतंत्र पूरी तरह से राजीव गांधी के परिवार व उस परिवार के दरबारियों के चंगुल में चला गया। इसके बाद भ्रष्टाचार का नंगा नाच शुरू हो गया। राजीव गांधी सरकार के मंत्री वीपी सिंह ने रक्षा सौदा में भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर किकया। इसके बाद उसे लेकर वे आगे बढ़े और राजीव गांधी की सरकार चली गयी।
गांधी परिवार और कांग्रेस के पतन के बाद समाजवादियांे का राजपाट आया। बिहार में लालू यादव तो उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव की सरकारें बनीं। 1989 तक जो परिवारवाद को पानी पी पीकर जो कोसते थे वे कुछ ही वर्षों में परिवारवाद के निकृष्ट उदाहरण बन गए।

- Advertisement -

लालू के सालों का राजपाट

लालू यादव के बेटे-बेटियां कम उम्र की थीं तो उन्होंने अपने सालों को अघोषित बिहार सरकार ही बना डाला। लालू यादव के प्रथम शासन काल को लोग साधू-सुभाष चलती काल कहते हैं। शिक्षा, संस्कृति जैसे कोटे से अपने सालों को विधानपरिषद का सदस्य बनावा दिया इसके बाद सारे नियमों को ताक पर रखते हुए कैबिनेट मंत्री के लिए निर्धारित कोठी में उनके आवास की व्यवस्था करा दी गयी थी।
भव्य सरकारी आवास में लालू यादव के सालों के दरबार सजते थे जहां आईएसएस, आईपीएस अधिकारी से लेकर नेता तक माथा टेकते थे। जब बेटे और बेटियां बड़ी हो गयी तब उनके हाथों में पार्टी और सरकार की जिम्मेदारी थमा दी। लालू के साले उनके दुश्मन बन गए।

मुलायम के कुनबे के सभी माननीय

वहीं बगल के प्रदेश यूपी में तो मुलायम सिंह यादव ने कमाल ही कर दिया। उनके पारिवारिक कुनबे के 50-60 लोग नीचे से उपर तक माननीय बना दिए गए। युवाराज मतलब पुत्र अखिलेश ने मुलायम सिंह के बाद सीएम की गदी संभाली। समाजवादी कुनबे के रामविलास पासवान, शिवनंद तिवारी, जगदानंद सिंह, प्रभुनाथ सिंह, समाजवाद का तमगा लगाए बाहुबलि आनंद मोहन, पप्पू यादव जैसे दर्जनों नाम है जो कांग्रेस के समय गलाफाड़कर तख्त बदल दो ताज बदल दो के नारे लगाते थे लेकिन जब अवसर मिला तब उन नारों को तिलांजलि देकर अपने लिए नया नारा गढ़ लिया।
जेपी आंदोलन के सहारे नेतागिरी में उतरने वाले कथित समाजवादी कुनबे के लोग जो भजन गाने लगे हैं उसका बोल है तख्त वही है ताज वही है वंशवाद का राज सही है। ऐसे लोगों के कारण लोकतंत्र ढकोसला जैसा बन गया है।

- Advertisement -

watch also:https://youtu.be/pudMxCjM0pE?si=qALWVKz8XwbOHgk6

TAGGED: congress, indira gandhi, Lalu Yadav, mulayam singh, PM Modi, RJD
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बिहार सरकार लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए है कृत संकल्पित- स्वास्थ्य मंत्री
बिहारी समाज
श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का हुआ शुभारंभ
लेटेस्ट न्यूज़
विशेष विकास शिविर के प्रचार प्रसार को लेकर प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
बिहारी समाज
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, तीन जख्मी
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बिहार सरकार लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए है कृत संकल्पित- स्वास्थ्य मंत्री
बिहारी समाज
श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का हुआ शुभारंभ
लेटेस्ट न्यूज़
विशेष विकास शिविर के प्रचार प्रसार को लेकर प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
बिहारी समाज
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, तीन जख्मी
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मोतिहारी, छापेमारी, भू माफिया, RJD, जनसुराज, मेयर
अपराध

मोतिहारी में RJD और जनसुराज नेताओं के घर रेड, मोतिहारी मेयर और उनके पति पर शिकंजा

मोतिहारी में भू​माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस…

By Amit Dubey
पोस्टर, RJD, सीएम फेस, आक्रामक, कांग्रेस, मैसेज
राजनीति

पोस्टर के जरिये आक्रामक RJD ने कांग्रेस को बताई औकात

महागठबंधन में सीएम फेस पर मचे ना—नुकुर के बीच आज आरजेडी ने…

By Amit Dubey
RJD, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पितांबर पासवान, बहू, BJP में शामिल
राजनीति

RJD के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पितांबर पासवान की बहू BJP में शामिल

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं। लेकिन इससे काफी पहले दल—बदल…

By Amit Dubey
पोस्टर, मोस्ट वांटेड, RJD, 3 विधायक, बीजेपी, रीतलाल यादव, शंभुनाथ यादव, मनोज यादव
लेटेस्ट न्यूज़

बीजेपी ने RJD के 3 विधायकों को वांटेड बताते हुए जारी किया पोस्टर

बिहार में चुनावी तिकड़म और आरोप—प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है।…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?