By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

चार पहले गए, दो और जायेंगे तो फर्क नहीं पड़ेगा…RJD विधायकों के पलायन पर मंगनी लाल मंडल

Amit Dubey
Last updated: August 23, 2025 2:23 pm
By Amit Dubey 621 Views
Share
3 Min Read
विधायक, RJD, बागी, मंगनी मंडल, अध्यक्ष, विभा देवी, प्रकाश वीर
SHARE

पीएम मोदी के गयाजी दौरे के दौरान राजद के दो विधायकों के बागी होकर उनकी सभा में पहुंच जाने से बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। कल गयाजी में पीएम की जनसभा के दौरान उनके साथ मंच पर राजद के नवादा विधायक विभा देवी और रजौली MLA प्रकाशवीर बैठे हुए देखे गए थे। अब इसपर बिहार राजद के अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी छोड़कर जा रहे विधायकों पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंडल ने कहा कि कुछ विधायकों के जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन विधायकों ने पहले ही सरकार से सेटिंग कर अपने मामले निपटाए, और अब वे इसके लिए सरकार से किये गए अपने वादे निभा रहे हैं।

- Advertisement -

प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में राजद के 78 विधायक चुन कर आए थे। इनमें से चार—नीलम देवी, संगीता कुमारी, प्रह्लाद यादव और चेतन आनंद ने अपना पाला बदल लिया। बचे 74 में अब इन दोनों के जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसका पार्टी पर कोई बड़ा असर नहीं होगा। श्री मंडल ने नवादा विधायक विभा देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पति राजबल्लभ यादव हाल ही में रेप केस से बरी हुए हैं। वे कैसे बरी हुए, यह सब जानते हैं। सरकार की मिलीभगत के बिना यह संभव नहीं। सरकार पर्याप्त सबूत जुटाने में नाकाम रही और इसी कारण हाई कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। अब विभा देवी इसी एहसान के तहत राजद छोड़ एनडीए की तरफ जा रही हैं।

इसके साथ ही राजद प्रदेश अध्यक्ष ने बागियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में पार्टी छोड़ने वालों को कभी टिकट नहीं दिया जाएगा। लालू यादव ने खुद राजबल्लभ यादव की पत्नी को 2020 में टिकट दिया था। लेकिन फिर भी वे पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। नवादा आरजेडी की परंपरागत सीट है और यहां हमारा जनाधार ही असल काम आएगा। इसी तरह रजौली विधायक प्रकाश वीर पर उन्होंने कहा कि उनके जाने से हमलोगों का काम ही अब आसान हो गया है। प्रकाश वीर के खिलाफ रजौली में काफी असंतोष है। उनके काम से राजद के आम कार्यकर्ता नाराज हैं और उन्होंने पहले ही प्रकाश वीर को टिकट नहीं देने के लिए मुहिम चला रखी है। पार्टी भी इस बार प्रकाश वीर को टिकट नहीं देने वाली थी। इसी को देखते हुए उन्होंने दूसरा जुगाड़ देखा है।

TAGGED: RJD, प्रकाश वीर, प्रदेश अध्यक्ष, बागी विधायक, मंगनी लाल मंडल, विभा देवी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

मुठभेड़, मुजफ्फरपुर, हत्या, आरोपी, गोली मारी, दबोचा
अब मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर, पुलिस ने हत्या के आरोपी को गोली मारकर दबोचा
अपराध बिहारी समाज
सहयोग शिविरों से पंचायत स्तर पर मिल रहा समस्याओं का समाधान, विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने की पहल की सराहना
बिहारी समाज
रहीमापुर-रूपस पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीणों की शिकायतें सुन त्वरित निष्पादन का आश्वासन
बिहारी समाज
आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

मुठभेड़, मुजफ्फरपुर, हत्या, आरोपी, गोली मारी, दबोचा
अब मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर, पुलिस ने हत्या के आरोपी को गोली मारकर दबोचा
अपराध बिहारी समाज
सहयोग शिविरों से पंचायत स्तर पर मिल रहा समस्याओं का समाधान, विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने की पहल की सराहना
बिहारी समाज
रहीमापुर-रूपस पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीणों की शिकायतें सुन त्वरित निष्पादन का आश्वासन
बिहारी समाज
आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मंत्री, दीपक प्रकाश, SC नोटिस, कुशवाहा, पुत्र
देश-विदेश

मुझे नोटिस नहीं मिला, पहले भी मंत्री था…अभी भी मंत्री हूं, कुशवाहा के बेटे ने और क्या कहा?

बिहार सरकार में मंत्री और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक…

By Amit Dubey
अनंत सिंह, गुंजन सिंह, जमानत, अश्लील डांस, हथियार प्रदर्शन
अपराध

अश्लील डांस और हथियार लहराने वाले मामले में अनंत सिंह व गायक गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत

गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आज सोमवार को अश्लील डांस वीडियो और…

By Amit Dubey
ATS, रेड, मधुबनी, संदिग्ध आतंकी, दबोचा, ISI, मदरसा, मौलाना
अपराध

मधुबनी में ATS ने संदिग्ध आतंकी को दबोचा, ISI के संपर्क में था मदरसे का मौलाना

मधुबनी के पंडौल में बिहार ATS और मध्य प्रदेश पुलिस की एक…

By Amit Dubey
जमानत, ज्ञान बिंदु, रोशन सर, भाई, मौत, तेज प्रताप, खान सर, हाथ, आरोप
अपराध

ज्ञान बिंदु के रोशन सर को जमानत, भाई प्रिंस की मौत में तेज प्रताप यादव ने खान सर को लपेटा

खान सर कोचिंग विवाद में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?