By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

300 करोड़ की जमीन के मालिक हैं STF DG कुंदन कृष्णन, RJD सांसद सुधाकर सिंह का हमला

Amit Dubey
Last updated: November 3, 2026 4:28 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
3 Min Read
कुंदन कृष्णन, 300 करोड़,जमीन, STF, DG, RJD, सांसद, सुधाकर सिंह
SHARE

बक्सर से RJD सांसद सुधाकर सिंह ने आज मीडिया के सामने बिहार STF के DG कुंदन कृष्णन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे 300 करोड़ की बेनामी जमीन के मालिक हैं। सुधाकर सिंह ने कहा कि राज्य के लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालने वाले IPS अधिकारी अब उदंडता पर उतर आए हैं। उन्होंने बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में भी कुंदन कृष्णन की भूमिका पर सवाल उठाए। विदित हो कि कि कुंदन कृष्णन की तरफ से सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा गया जिसके बाद अब सुधाकर सिंह ने उनपर यह ताजा हमला बोला है।

Contents
IPS पर लगाया बेनामी संपत्ति का आरोपभरत तिवारी कांड के बाद शुरू हुआ विवाद
- Advertisement -

IPS पर लगाया बेनामी संपत्ति का आरोप

राजद सांसद सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि IPS कुंदन कृष्णन के पास आय से अधिक संपत्ति है। राजद नेता ने दावा किया कि कैमूर में कुंदन कृष्णन ने 16 एकड़ 88 डिसमिल जमीन खरीदी है, जिसका खुलासा उनकी संपत्ति के ब्योरे में नहीं है। उनके पास सैकड़ों करोड़ की संपत्ति है। पूरी नौकरी में अगर किसी अधिकारी ने 4 से 5 करोड़ रुपये सैलरी कमाई है और 2 से 3 करोड़ खर्च कर दिए, तो बचे हुए 2 से 2.5 करोड़ से सैकड़ों करोड़ की संपत्ति कैसे बन गई? इसका अलग से हिसाब मेरे पास है, जिसे मैं जल्द पेश करूंगा। इसके अलावा सांसद सुधाकर सिंह ने कुंदन कृष्णन पर अपने करीबी रितेश रंजन सिंह के नाम पर करीब 200 करोड़ रुपए की संपत्ति खरीदने का आरोप भी लगाया।

भरत तिवारी कांड के बाद शुरू हुआ विवाद

सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि—’मुझे स्कॉट नहीं मिलता है। मेरी सुरक्षा बिहार पुलिस के भरोसे नही हैं। कुंदन कृष्णन ने शेयर मार्केट में भी बहुत पैसा लगाया है। यह सारे शेयर उनके और उनकी पत्नी के नाम हैं। यह वह बता रहे हैं कि शेयर मेरे नाम से नहीं हैं। लेकिन मेरी जानकारी में 36 लाख का शेयर उनके नाम से हैं, अब देखिए उनके पास बहुत सारे जेम्स हैं, लेकिन उनकी मात्रा यह बता नहीं पा रहें हैं। इन हीरो की कीमत करोड़ों में हैं, कुल मिलाकर कुंदन कृष्णन की संपत्ति का जो ब्योरा हैं वह जांच का विषय है’। सुधाकर सिंह का यह भी कहना है कि एक IPS अधिकारी को सांसद को नोटिस भेजने का अधिकार ही नहीं है। उन्होंने ऑल इंडिया सर्विसेज कंडक्ट रूल्स 1968 का हवाला देते हुए कहा कि ड्यूटी से जुड़े मामले में मानहानि का केस करने से पहले सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पूछा है कि क्या सरकार ने इस नोटिस की अनुमति दी है?

TAGGED: 300 करोड़, DG, RJD, STF, कुंदन कृष्णन, जमीन, सांसद, सुधाकर सिंह
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

राजकीय पॉलिटेक्निक खनवां में दो दिवसीय अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित
बिहारी समाज
शिविर में समस्याओं के समाधान के लिए पहुंच रहे लाभूक, किया जा रहा है समाधान
बिहारी समाज
चौकी से गिरकर नौ माह के मासूम की मौत, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा
बिहारी समाज
वारिसलीगंज CHC अब 30 बेड का होगा, छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी तैनाती
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

राजकीय पॉलिटेक्निक खनवां में दो दिवसीय अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित
बिहारी समाज
शिविर में समस्याओं के समाधान के लिए पहुंच रहे लाभूक, किया जा रहा है समाधान
बिहारी समाज
चौकी से गिरकर नौ माह के मासूम की मौत, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा
बिहारी समाज
वारिसलीगंज CHC अब 30 बेड का होगा, छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी तैनाती
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

राजकीय पॉलिटेक्निक खनवां में दो दिवसीय अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित

नवादा : जिले के नरहट प्रखंड क्षेत्र के राजकीय पॉलिटेक्निक खनवां में…

By Swatva
बिहारी समाज

शिविर में समस्याओं के समाधान के लिए पहुंच रहे लाभूक, किया जा रहा है समाधान

अरवल - जिला अंतर्गत 05 प्रखंडों में "सहयोग का आयोजन किया गया…

By Swatva
बिहारी समाज

चौकी से गिरकर नौ माह के मासूम की मौत, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा

नवादा : जिले के पकरीबरावां प्रखंड के जोगीबीघा गांव में चौकी से…

By Swatva
बिहारी समाज

वारिसलीगंज CHC अब 30 बेड का होगा, छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी तैनाती

नवादा : जिले के वारिसलीगंज वासियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?