अरवल – जिला अंतर्गत 05 प्रखंडों में “सहयोग का आयोजन किया गया इसके तहत नगर परिषद अरवल, नगर पंचायत कुर्धा एवं जिले के कुल 13 पंचायतों में सहयोग शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। सहयोग शिविर प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निष्पादन एवं योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। सहयोग शिविर के सफल संचालन एवं सतत अनुश्रवण के क्रम में जिला पदाधिकारी अरवल द्वारा अरवल प्रखण्ड के परासी पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्र के बैदराबाद में आयोजित सहयोग शिविरों का सतत अनुश्रवण किया गया।
साथ ही, शिविर में उपलब्ध भौतिक सुविधाओं, विभिन्न विभागों की उपस्थिति एवं प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा भी की गई। आज आयोजित सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की स्थिति निम्नवत रही अरवल प्रखंड के वासिलपुर पंचायत में कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 12 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। वहीं परासी पंचायत में कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 22 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। कुर्था प्रखंड के मानिकपुर पंचायत में कुल 08 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें सभी 08 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया।
वहीं निधवा पंचायत में कुल 01 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें सभी 01 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के अनुआं पंचायत में कुल 07 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 07 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। वहीं बेलौरा पंचायत में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 07 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। कलेर प्रखंड के दक्षिणी कलेर पंचायत में कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 04 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। बेलसार पंचायत में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 05 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया।
वहीं सोहसा पंचायत में कुल 06 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 02 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। करपी प्रखंड के रोहाई पंचायत में कुल 06 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें सभी 06 आवेदनों अग्रेतर कार्रवाई हेतु लंबित है। अईयारा पंचायत में कुल 07 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 04 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। खजूरी पंचायत में कुल 05 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से सभी 05 आवेदनों अग्रेतर कार्रवाई हेतु लंबित है। वहीं चौहर पंचायत में कुल 06 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से सभी 06 आवेदनों अग्रेतर कार्रवाई हेतु लंबित है।
वहीं नगर परिषद अरवल में कुल 547 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 507 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। साथ ही नगर पंचायत कुर्था क्षेत्र में कुल 114 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 105 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुलभ रूप से प्राप्त हो सके।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट