By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

पीके ने समारोह को संबोंधित करते हुए डॉ० अनुज सिंह एवं शिक्षक प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति के पक्ष में मतदान करने की अपील की

Swatva
Last updated: October 18, 2026 9:07 am
By Swatva 4 Views
Share
5 Min Read
SHARE

पटना/बाढ़ : जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बाढ़ सवेरा मोड़ के पास विरंचि बिहार परिसर में सभा को संबोंधित करते हुए एमएलसी के स्नातक प्रत्याशी डॉ०अनुज सिंह एवं शिक्षक प्रत्याशी डॉ०दिब्या ज्योति के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील किया।जन सुराज के संस्थापक सह वांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर के बाढ़ पहुंचने पर समर्थकोंऔर स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया तथा उनके साथ इस दौरान एमएलसी चुनाव के स्नातक प्रत्याशी डॉ०अनुज सिंह तथा शिक्षक प्रत्याशी डॉ० दिव्य ज्योति भी मौजूद रहे।जन सुराज के नेता श्रीकिशोर के समर्थकों में उत्साह देखने को मिलाऔर जन सुराज के स्नातक एवं शिक्षक प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित स्वागत की तैयारियां एवं बहां जुटे लोगों की भीड़ की चर्चायें हर जगह की जा रही है।बाढ़ में जन सुराज की सभा में विधायक प्रशांत किशोर ने कहा कि नीरज से बेहतर अनंत भाई और सम्राट से अच्छे हम लगें तो अपना वोट दें।

- Advertisement -

एमएलसी चुनाव को लेकर जन सुराज की चुनावी सभा बाढ़ में हुई जिसमें जन सुराज के सूत्रधार सह विधायक प्रशांत किशोर और उनके पार्टी से पटना स्नातक से दोनो प्रत्याशी डाॅ० अनुज सिंह और डाॅ०दिव्या ज्योति साथ रही।अनंत सिंह के गृहक्षेत्र बाढ़ शहर में आयोजित चुनावी सभा में हजारों लोग पहुंचे।वहीं कार्यक्रम में विधायक अनंत सिंह का पोस्टर में फोटो नही थाऔर प्रशांत किशोर को छोड़कर दोनो प्रत्याशी समेत मंच पर मौजूद किसी ने अपने भाषण के दौरान मंच से अनंत सिंह का नाम नही लिया।जबकि प्रशांत किशोर ने मंच से कहा कि पटना स्नातक चुनाव में सीधी लड़ाई अनुज और नीरज में है और आपको लगता है कि नीरज कुमार के मुकाबले अनंत भाई अच्छे है और सम्राट चौधरी के मुकाबले प्रशांत किशोर अच्छा है तो उन्हे वोट करे।

उन्होंने कहा कि लोग पुस्तकालय,वित्तरहित समेत कई मुद्दो पर चर्चा कर रहे हैं।वह चुनाव से पहले और चुनाव के बाद इतने ही समझदार रहते हैं,लेकिन वोट के दिन दिमाग काम नहीं करता है।भाजपा हिंदू खतरे में है यह कह कर डराती है तो वहीं जब लालू यादव की बात आती है तो भाजपा वाले कहते हैं कि जंगलराज आने वाला है और मुस्लिम भाजपा के डर से लालू को वोट देते हैं। वह 5000 गांव में गए और रात भी बिताए,लोगों ने उन्हें समर्थन दिया,लेकिन वोट के दिन 10-10 हजार रुपए में बिक गए।किसी भी जाति का नेता सिर्फ वोट की राजनीति करता है,वह उस जाति के लिए कोई भी काम नहीं करता।

डॉ०अनुज ने कहा के नीरज कुमार पिछले 18 सालों में कोई भी काम नहीं किए हैं। वह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और राजद सुप्रीमो लालू यादव समेत पक्ष विपक्ष सभी दल के नेता को गाली बकने का काम करते रहे हैं,तो स्नातक मतदाता गाली बकने वाले को क्यों वोट देगा।उन्होंने कहा की वह जन सुराज के प्रत्यशी हैं, लेकिन यदि किसी पार्टी के वरिष्ठ नेता विधायक आपको आशीर्वाद देते हैं तो अच्छी बात है।कुछ नेता खुलकर साथ दे रहे हैं और कुछ अंदर-अंदर भी साथ हैं,हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर और अनंत सिंह दोनों अलग-अलग पार्टी में है तो उन्हें नहीं लगता कि दोनों एक साथ मंच साझा करेंगे।कोई उम्मीदवार अनंत सिंह को अच्छा लग रहा है तो वह समर्थन दे रहे हैं। दोनों के एक साथ मंच साझा करने पर कभी कोई बातचीत ही नहीं हुई है।डॉ०दिव्या ज्योति ने कहा कि वह सभी शिक्षकों को एकजुट कर रहे हैं,जिसको लेकर उन्होंने संघर्ष समिति बनाया है।वह शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिलवाने का काम करेंगे, शिक्षण संस्थानों को नियमित करने,लंबित अनुदान का भुगतान करवाएंगे और वहां भी वेतनमान लागू करवाएंगे।

उनकी प्राथमिकता रहेगी की विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 लाया गया है और वह महाविद्यालय की स्वायत्तता को समाप्त करने के लिए अधिनियम है,उसका जन सुराज पार्टी विरोध करेगा और विश्वविद्यालय,डिग्री महाविद्यालय,महाविद्यालय की स्वायत्तता को वापस दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी।बाढ़ विधान सभा से जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी महेश प्रसाद सिंह ने भी सभा को संबोंधित करते हुए जन सुराज के एमएलसी के स्नातक प्रत्याशी डॉ०अनुज सिंह एवं शिक्षक प्रत्याशी डॉ०दिब्या ज्योति को पक्ष में स्नातक तथा शिक्षक मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।सभा को जन सुराज के कई प्रदेश नेता एवं कई स्नातक तथा शिक्षक मतदाताओं ने भी संबोंधित किया।

- Advertisement -

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

TAGGED: जनसुराजा पार्टी, डॉ. दिव्या ज्योति, प्रशांत किशोर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नीरज कुमार का कार्यक्रम फ्लॉप शो, मंत्री निशांत कुमार सहित एनडीए नेताओं को बुलाकर अपमानित कराया : रवि विद्यार्थी
बिहारी समाज
निशांत कुमार ने नीतीश कुमार की उपलब्धियों को बताकर एनडीए प्रत्याशी को वोट देने की अपील की
बिहारी समाज
अनंत, एक्शन, JDU, संजय झा, 9 मर्डर, बयान
अनंत सिंह पर एक्शन लेगा JDU! ​पढ़ें संजय झा ने क्या कहा?
देश-विदेश राजनीति राजपाट
PK, सफाई, गोली, बयान, बोला कुछ, बनाया कुछ
बोला कुछ, और बना दिया कुछ और! PK की गोली मारने वाले बयान पर सफाई
देश-विदेश राजनीति
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नीरज कुमार का कार्यक्रम फ्लॉप शो, मंत्री निशांत कुमार सहित एनडीए नेताओं को बुलाकर अपमानित कराया : रवि विद्यार्थी
बिहारी समाज
निशांत कुमार ने नीतीश कुमार की उपलब्धियों को बताकर एनडीए प्रत्याशी को वोट देने की अपील की
बिहारी समाज
अनंत, एक्शन, JDU, संजय झा, 9 मर्डर, बयान
अनंत सिंह पर एक्शन लेगा JDU! ​पढ़ें संजय झा ने क्या कहा?
देश-विदेश राजनीति राजपाट
PK, सफाई, गोली, बयान, बोला कुछ, बनाया कुछ
बोला कुछ, और बना दिया कुछ और! PK की गोली मारने वाले बयान पर सफाई
देश-विदेश राजनीति
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

नीरज कुमार का कार्यक्रम फ्लॉप शो, मंत्री निशांत कुमार सहित एनडीए नेताओं को बुलाकर अपमानित कराया : रवि विद्यार्थी

पटना/बाढ़ : पटना स्नातक के प्रत्याशी नीरज कुमार का कार्यक्रम फ्लॉप शो…

By Swatva
बिहारी समाज

निशांत कुमार ने नीतीश कुमार की उपलब्धियों को बताकर एनडीए प्रत्याशी को वोट देने की अपील की

पटना/बाढ़ : अनंत सिंह के गृहक्षेत्र पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत,मंच पर नही…

By Swatva
भोजपुर, दुर्गापूजा, मेला, युवक, हत्या
अपराध

भोजपुर में अपराधी बेलगाम, अब दुर्गापूजा मेला से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

भोजपुर में अपराधी किस कदर बेखौफ घूम रहे हैं इसकी बानगी एक…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

नवजात का‌ शव खुरी नदी से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार खुरी नदी से एक…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?