पटना/बाढ़ : पटना स्नातक के प्रत्याशी नीरज कुमार का कार्यक्रम फ्लॉप शो था और इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए नेताओं को बुलाकर अपमानित कराया गया।यह बातें बाढ़ नगर परिषद के उप सभापति प्रतिनिधि रवि विद्यार्थी ने मीडियाकर्मियों से बताते हुए कहा कि एनडीए के बड़े – बड़े नेताओं के नामों की घोषणा करके बाढ़ के अगवानपुर हाई स्कूल मैदान में आने की आमंत्रण लोगों को दे दिए,पर कई एनडीए नेता तो कार्यक्रम में आये भी नही और एनडीए के प्रोग्राम था तो कुछ लोग आये भी फिर भी सारा कुर्सी खाली रह गया और प्रोग्राम फ्लॉप हो गया,अगर नीरज कुमार का प्रोग्राम होता तो कोई आते भी नही।

पत्रकारों के सबाल पर उप सभापति प्रतिनिधि ने कहा कि प्रोग्राम में ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं एवं पुरुषों को प्रलोभन देकर बुलाया गया था, इसमें मतदाता तो आये भी नही थे और इसमें मतदाता क्यों आयेगें,नीरज कुमार तो कभी कोई काम स्नातक मतदाता के लिए किए भी नही।श्रीविद्यार्थी ने कहा कि नीरज कुमार सिर्फ काफी पुराने घटना का चर्चा करके उन्माद फैलाने का काम करते हैं, जिसका इस स्नातक चुनाव से कोई लेना-देना नही है।उन्होनें कहा कि अनुज सिंह को विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज पार्टी के टिकट मिलने से पहले ही अपना समर्थन दे दिया था और पटना स्नातक से अनुज सिंह का जीत सुनिश्चित है।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट
