By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

निशांत और पवन सिंह समेत विधान परिषद के सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Amit Dubey
Last updated: June 11, 2026 4:31 pm
By Amit Dubey 55 Views
Share
3 Min Read
निशांत कुमार, पवन सिंह, विधान परिषद, 10 उम्मीदवार, निर्विरोध, निर्वाचित
SHARE

बिहार विधान परिषद चुनाव में निशांत कुमार और पवन सिंह समेत सभी 10 उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है। कई उम्मीदवारों ने तो आज ही बिहार विधानमंडल जाकर जीत का सर्टिफिकेट भी ले लिया। इस चुनाव में कुल 10 सीटों के लिए 10 उम्मीदवार ही मैदान में थे, इसलिए वोटिंग की नौबत ही नहीं आई। इसके साथ ही बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया भी आज गुरुवार को पूरी हो गई। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तक किसी भी उम्मीदवार ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी ने निशांत कुमार और पवन सिंह समेत सभी 10 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।

Contents
भाजपा के इन चार नेताओं ने मारी बाजी, बने MLCजेडीयू के चार, एलजेपी आर व राजद के 1-1 जीते
- Advertisement -

भाजपा के इन चार नेताओं ने मारी बाजी, बने MLC

निर्वाचित हुए सभी 10 लोगों में सबसे अधिक चर्चा भाजपा के नए चेहरे पवन सिंह की है जिन्हें पहली बार पार्टी ने विधान परिषद भेजा है। नामांकन के बाद से ही उनकी उम्मीदवारी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई थी। उनके अलावा भारतीय जनता पार्टी के सभी चारों उम्मीदवारों को जीत हासिल हो गई है। बिहार विधानपरिषद चुनाव में NDA के पास भाजपा और जदयू के अपने 8 उम्मीदवारों के लिए पूरे वोट थे। जबकि नीतीश कुमार की खाली सीट पर भी जीत तय थी। इस तरह से बीजेपी और जदयू के सभी आठों उम्मीदवार निर्विरोध विधान पार्षद निर्वाचित हो गए। भाजपा से संजय मयूख, पवन सिंह, शीला पंडित और अनिल ठाकुर एमएलसी बने हैं। इनमें संजय मयूख लगातार तीसरी बार विधान परिषद पहुंचे हैं, जबकि पवन सिंह और शीला पंडित के लिए यह नई राजनीतिक पारी की शुरुआत है।

जेडीयू के चार, एलजेपी आर व राजद के 1-1 जीते

जनता दल यूनाइटेड के निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति और ललन कुमार भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। पार्टी ने सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। एलजेपी (रामविलास) और आरजेडी को भी एक-एक सीट पर जीत मिली है। लोजपा के अशरफ अंसारी और राष्ट्रीय जनता दल के सुनील कुमार सिंह भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। दोनों नेताओं का विधान परिषद पहुंचना पहले से लगभग तय माना जा रहा था। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामांकन वापसी का समय बुधवार शाम 3 बजे तक निर्धारित था। लेकिन, किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। चूंकि जितनी सीटें थीं, उतने ही उम्मीदवार मैदान में थे, इसलिए सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

TAGGED: 10 उम्मीदवार, निर्वाचित, निर्विरोंध, निशांत कुमार, पवन सिंह, विधान परिषद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नरेंद्र मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान, 9,013 दिन सत्ता के शिखर पर रहने वाले बने देश के पहले नेता
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज
विस अध्यक्ष, प्रेम कुमार, नयना देवी, मंदिर, पूजा—अर्चना
विस अध्यक्ष ने मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
बिहारी समाज राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
दीपू लाल के परिजनों ने नारदीगंज चौक पर टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन, शव आने में देरी को ले राजगीर बोधगया रोड को किया अवरूद्ध
बिहारी समाज
लूटा गया तेल भरा ट्रक जमुई में मिला, कुख्यात लूटेरा रमेश पटना से गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नरेंद्र मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान, 9,013 दिन सत्ता के शिखर पर रहने वाले बने देश के पहले नेता
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज
विस अध्यक्ष, प्रेम कुमार, नयना देवी, मंदिर, पूजा—अर्चना
विस अध्यक्ष ने मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
बिहारी समाज राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
दीपू लाल के परिजनों ने नारदीगंज चौक पर टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन, शव आने में देरी को ले राजगीर बोधगया रोड को किया अवरूद्ध
बिहारी समाज
लूटा गया तेल भरा ट्रक जमुई में मिला, कुख्यात लूटेरा रमेश पटना से गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
विस अध्यक्ष, प्रेम कुमार, नयना देवी, मंदिर, पूजा—अर्चना
बिहारी समाज

विस अध्यक्ष ने मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने अपने पारिवारिक सदस्यों एवं…

By Amit Dubey
ईंजन, बोगी, आगे दौड़ा, किशनगंज, गरीब नवाज एक्स.
दुर्घटना

बोगियां छोड़ आगे दौड़ गया गरीब नवाज एक्स. का ईंजन, किशनगंज में अफरातफरी

किशनगंज के ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर आज उस समय अफरा-तफरी मच गई…

By Amit Dubey
विधानसभा, अध्यक्ष, शुभकामना, PM मोदी, दीर्घकालीन प्रधानमंत्री
देश-विदेश

विस अध्यक्ष ने दीर्घकालीन प्रधानमंत्री बनने पर PM मोदी को दी शुभकामानाएं

भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 10 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…

By Amit Dubey
SVU, टेंडर घोटाला, 3 अफसर, चीफ इंजीनियर, गिरफ्तार
अपराध

टेंडर घोटाले में SVU का बड़ा एक्शन, पूर्व चीफ इंजीनियर समेत तीन अफसर गिरफ्तार

बिहार में रिशुश्री से जुड़े टेंडर घोटाले में SVU ने पूर्व चीफ…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?