By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

SHO और प्रशांत किशोर के बीच जमकर बहसबाजी, वीडियो वायरल

Amit Dubey
Last updated: July 30, 2026 3:23 pm
By Amit Dubey 163 Views
Share
3 Min Read
प्रशांत किशोर, SHO, बहस, वीडियो, वायरल, बांकीपुर, चुनाव
SHARE

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में दिन के 1 बजे तक करीब 20 प्रतिशत वोटिंग हो पाई है। वोटिंग की रफ्तार कुछ धीमी है, लेकिन शाम होते—होते इसमें तेजी आने की संभावना है। इधर चुनावी गहमा—गहमी के बीच आज जनसुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर और एक एसएचओ के बीच बहस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रशांत किशोर जक्कनपुर थाने में पुलिस अधिकारियों से अपने कथित लापता कार्यकर्ताओं को लेकर सवाल पूछते हैं। इसी क्रम में उनकी एसएचओ से जमकर बहस हो जाती है। बताया जाता है कि यह वीडियो चुनाव के एक दिन पहले का है। वीडियो में थानेदार और प्रशांत किशोर के बीच तीखी बहस होती है जिसके बाद थानेदार उनसे साफ शब्दों में कहता है कि—’मेरे ही थाने में बैठकर मुझे धमकी दे रहे हैं’?

- Advertisement -

दरअसल, प्रशांत किशोर अपने कुछ कार्यकर्ताओं के अचानक गायब होने का आरोप लगाते हुए बीती देर शाम जक्कनपुर थाने पहुंचे थे। उनका कहना था कि जनसुराज के करीब 15-16 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उठाया है, जबकि 2 लोगों को गायब कर दिया गया है। उन दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। उन्होंने पुलिस से पूछा कि अगर लोगों को हिरासत में लिया गया है तो किस मामले में लिया गया है और उन्हें कहां रखा गया है। इस दौरान थानेदार ने भी कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी के बारे में जानकारी है तो नियम के अनुसार कार्रवाई होगी। लेकिन थाने में बैठकर दबाव बनाने या धमकी देने का तरीका सही नहीं है।

बातचीत के दौरान थानेदार ने कहा कि आप यहां आकर मेरे थाने में बैठकर मुझे धमकी देंगे, यह सही नहीं है। क्या मैं अपनी वर्दी उतार दूं? अगर मैंने अपनी वर्दी उतार दी तो मैं भी आप लोगों जैसा आम आदमी बन जाऊंगा। इसलिए ऐसा मत कीजिये, कोई जानकारी होगी तो कानून के मुताबिक दी जाएगी। इसके बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया के सामने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह घबरा गई है। अगर जनसुराज के किसी कार्यकर्ता ने कोई अपराध किया है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए, लेकिन बिना जानकारी दिए किसी व्यक्ति को गायब नहीं किया जा सकता। उन्होंने दावा किया कि करीब 15-16 नेताओं और कार्यकर्ताओं का कोई अता-पता नहीं है। अगर पुलिस उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं करती है तो उसके खिलाफ अपहरण का मामला भी बन सकता है।

TAGGED: SHO, चुनाव, प्रशांत किशोर, बहस, बांकीपुर, वायरल, वीडियो
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पटना, छात्र, प्रदर्शन, दारोगा, BPSC, परीक्षा, रद्द, JP गोलंबर, पुलिस, झड़प
पटना में फिर सड़क पर उतरे छात्र, दारोगा और BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग…JP गोलंबर पर पुलिस से झड़प
बिहारी समाज शिक्षा
UCC, RJD, ऑफर, JDU, भाई बीरेंद्र, बीजेपी, लात मारें
UCC पर भाई बीरेंद्र का JDU को ऑफर, बीजेपी को लात मारें और RJD के साथ आएं
देश-विदेश राजनीति
ब‍िहटा, बोरा कारोबारी, बॉडी, नाला, बरामद, पटना-औरंगाबाद, रोड जाम
ब‍िहटा के निकट नाले में मिली बोरा कारोबारी की बॉडी, पटना-औरंगाबाद रोड जाम
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
बाढ़, 7 हजार, खाते में, ट्रांसफर, मुख्यमंत्री, 8 लाख
मुख्यमंत्री ने सवा 8 लाख बाढ़ पीड़ितों को भेजे 7 हजार, छूटे परिवारों को 7 दिन में मिलेगा पैसा
देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
पटना, छात्र, प्रदर्शन, दारोगा, BPSC, परीक्षा, रद्द, JP गोलंबर, पुलिस, झड़प
बिहारी समाज

पटना में फिर सड़क पर उतरे छात्र, दारोगा और BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग…JP गोलंबर पर पुलिस से झड़प

70वीं BPSC और दारोगा परीक्षा रद्द करने समेत अपनी कई मांगों को…

By Amit Dubey
UCC, RJD, ऑफर, JDU, भाई बीरेंद्र, बीजेपी, लात मारें
देश-विदेश

UCC पर भाई बीरेंद्र का JDU को ऑफर, बीजेपी को लात मारें और RJD के साथ आएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2029 से पहले एनडीए शासित 21…

By Amit Dubey
ब‍िहटा, बोरा कारोबारी, बॉडी, नाला, बरामद, पटना-औरंगाबाद, रोड जाम
अपराध

ब‍िहटा के निकट नाले में मिली बोरा कारोबारी की बॉडी, पटना-औरंगाबाद रोड जाम

बिहटा थानांतर्गत राघोपुर स्थित बाजार समिति के नवनिर्मित नाले से आज मंगलवार…

By Amit Dubey
बाढ़, 7 हजार, खाते में, ट्रांसफर, मुख्यमंत्री, 8 लाख
देश-विदेश

मुख्यमंत्री ने सवा 8 लाख बाढ़ पीड़ितों को भेजे 7 हजार, छूटे परिवारों को 7 दिन में मिलेगा पैसा

बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है।…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?