नवादा : पुलिस विभाग में पदोन्नति मिलने पर चार पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) द्वारा वर्ष 2018 बैच के आशुलिपिक संवर्ग के चार सहायक अवर निरीक्षक को अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिलने के बाद बैच लगाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सभी पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। अधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखते हुए बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई गई।
भईया जी की रिपोर्ट
