नवादा : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा उत्सव विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD-2027) के तहत चैलेंज ट्रैक PPT प्रतियोगिता का आयोजन संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय में किया गया।
सर्प्रथम कार्यक्रम का उद्घाटन नोडल पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन, विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD-2027) के तहत चैलेंज ट्रैक PPT प्रतियोगिता के ज्यूरी मंडल के अध्यक्ष, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नवादा, ज्यूरी सदस्य के रूप में उप प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नवादा, डॉ० मुमताज बेगम, सहायक प्राध्यापक, राजनीतिक शास्त्र विभाग, राजेन्द्र मेमोरियल महिला महाविद्यालय , डॉ० राहुल सूर्य दिनेश, सहायक प्राध्यापक, राजनीतिक शास्त्र विभाग, के.एल.एस. कॉलेज, नवादा एवं डॉ. ज्ञान प्रकाश रत्नेश, सह-प्राध्यापक, हिन्दी विभाग, के.एल.एस. कॉलेज, नवादा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में नवादा जिले से संबंधित 118 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। संबंधित सभी अभ्यर्थियों के निबंधों के मूल्यांकन के फलस्वरूप विभागीय निर्देशानुसार प्रथम 47 अभ्यर्थियों का चयन PPT प्रतियोगिता के लिए किया गया था, जिसमें 17 अभ्यर्थियों द्वारा जिला स्तरीय PPT राउंड में भाग लिया गया। कार्यक्रम में सभी अभ्यर्थियों के द्वारा Demographic Dividend & Human Capital Development (जनसांख्यिकीय लाभांश एवं मानव पूंजी विकास) विषय पर अपना PPT प्रस्तुतिकरण दिया गया। अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए PPT का मूल्यांकन निर्धारित मापदंडों के आधार पर पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल के द्वारा किया गया।
PPT राउंड में प्राप्त अंकों के आधार पर चयनित प्रथम छह अभ्यर्थियों को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD-2027) प्रतियोगिता के राज्य संस्करण में भाग लेने हेतु चयनित किया गया। आयोजित कार्यक्रम के अंत में जिला नियोजन पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, VBYLD-2027, जिला नियोजनालय, नवादा द्वारा सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए विचार विकसित करने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका पहचानने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।
भईया जी की रिपोर्ट