नवादा : पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी स्थान में 18 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाली श्रीराम कथा को लेकर मंगलवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गयी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। देवी-देवताओं के जयकारों से पूरा बाजार भक्तिमय हो उठा। पुजारी शंभु बाबा ने बताया कि कलशयात्रा देवी स्थान परिसर से शुरू हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पकरीबरावां बाजार का भ्रमण किया और ऐतिहासिक बड़ी तालाब से कलश में जल भरा भरने के बाद सभी श्रद्धालु पुनः देवी स्थान पहुंचे।
पुजारी ने बताया कि 18 से 24 नवंबर तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध कथावाचिका अनुष्का पाठक श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान करायेंगी। 25 नवंबर को हवन, पूर्णाहुति, भंडारा और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित होगा। श्रीराम कथा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजन समिति की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। श्रद्धालुओं के बैठने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी हैं, ताकि कथा श्रवण के दौरान किसी को परेशानी न हो। कलशयात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गयी थी।
भईया जी की रिपोर्ट