– मामला रजौली पीएनबी बैंक मेटलाइफ घोटाला का
नवादा : जिले में एकबार फिर “भैया जी” की खबर का असर हुआ है। ऐसा जिले के बहुचर्चित आरटीआई कार्यकर्ता प्रणव कुमार चर्चिल के सहयोग से संभव हो सका। मामला रजौली पीएनबी बैंक से जुड़ा था। मेटलाइफ के नाम पर फर्जीवाड़ा का मामला आया तो आदतन जिले के बहुचर्चित आरटीआई कार्यकर्ता प्रणव कुमार चर्चिल ने सूचना के अधिकार के तहत दस्तावेज की मांग कर दी। लेकिन संबंधित बैंक प्रबंधक ने इसे हल्के में लिया तथ सूचना उपलब्ध कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
उन्होंने द्वितीय अपील वाद दायर कर संबंधित दस्तावेज की मांग पटना अंचल कार्यालय से की थी। खबर को “भैया जी” ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के मात्र बारह घंटे के अंदर प्रबंधक ने पीड़ित राजेश कुमार 65 हजार रुपए की राशि वापस कर दी। इस प्रकार एकबार फिर ” भैया जी” की खबर का न केवल असर हुआ बल्कि पीड़ित को राहत दिलाने में आरटीआई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसकी चर्चा का बाजार गर्म है।
भईया जी की रिपोर्ट