नवादा : जिला लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला प्रवक्ता पाण्डेय अमरेन्द्र कुमार ने प्रेस बयान जारी कर केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी नियमों की समीक्षा के लिए समिति गठित करने के निर्णय की सराहना की है। पाण्डेय अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि यूजीसी (UGC) नियमों पर एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा।
यह समिति यह सुनिश्चित करेगी कि नियमों में किसी भी तरह के असंतुलन के कारण किसी भी वर्ग के विद्यार्थियों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न हो। उन्होंने कहा, “देश के हर विद्यार्थी का सम्मान और उनका हित सरकार के लिए सर्वोपरि है। किसी भी छात्र के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा।”
आगे बात रखते हुए लोजपा (रा) प्रवक्ता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल संकल्प के अनुरूप काम कर रही है। सरकार देश में एक न्यायपूर्ण, समावेशी एवं भेदभावमुक्त शैक्षणिक वातावरण बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समिति के गठन से छात्रों की समस्याओं का सकारात्मक समाधान निकलेगा और शैक्षणिक संस्थानों में समानता और निष्पक्षता का माहौल और मजबूत होगा।
भईया जी की रिपोर्ट