नवादा : जिले के रजौली प्रखंड अंतर्गत हरदिया सेक्टर ए की रहने वाली पूनम कुमारी आज आत्मनिर्भरता और संघर्ष की मिसाल बन रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और एक छोटी-सी गुमटी दुकान खोलकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं। पूनम कुमारी अपनी मेहनत और लगन से न केवल घर की आर्थिक जिम्मेदारी संभाल रही हैं, बल्कि अपने चार छोटे भाइयों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च भी उठा रही हैं।
परिवार की जिम्मेदारियों के बीच वह लगातार मेहनत कर रही हैं, ताकि उनके भाइयों की शिक्षा में किसी तरह की बाधा न आए और वे पढ़-लिखकर अपने जीवन में आगे बढ़ सकें। पूनम का संघर्ष उन महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो कठिन परिस्थितियों के कारण अपने सपनों को अधूरा छोड़ देती हैं। एक छोटी-सी गुमटी दुकान के सहारे परिवार की जिम्मेदारी उठाना और भाई-बहनों के भविष्य को संवारने का प्रयास करना आसान नहीं है। बावजूद पूनम पूरे साहस के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं।
भईया जी की रिपोर्ट