By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बैठक कर संबंधितों को राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का दिया निर्देश

Swatva
Last updated: November 3, 2026 4:52 pm
By Swatva 1 View
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार ने जिले में कार्यरत सभी परिवहन प्रवर्तन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान चलाकर टैक्स डिफॉल्टर वाहनों की पहचान करें तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में पिछले माह के राजस्व संग्रहण की समीक्षा की गई।

- Advertisement -

समीक्षा के दौरान पाया गया कि सभी पदाधिकारियों को कुल 233 लाख रुपये के राजस्व संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 174.4 लाख रुपये अर्थात 75 प्रतिशत लक्ष्य के अनुरूप चालान निर्गत किया गया। हालांकि, राजस्व वसूली की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी प्रवर्तन पदाधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा लंबित चालानों का भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। वाहन विक्रेताओं द्वारा बेचे गए वाहनों के विरुद्ध टैक्स जमा करने में भी शिथिलता पाई गई।

इस संबंध में सभी वाहन विक्रेताओं एवं डीलरों के साथ दिनांक 03 नवंबर को जिला परिवहन कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। वाहन बिक्री के समय निबंधन एवं टैक्स जमा करने के बाद ही क्रेता को वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। बिना निबंधन वाहन परिचालन के मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वाहन विक्रेताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत उनकी बिक्री आईडी लॉक करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी प्रवर्तन पदाधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में टोटो, ई-रिक्शा एवं टेम्पो का परिचालन सुव्यवस्थित रखने हेतु नियमित जाँच करने का निर्देश दिया। साथ ही, दोपहिया वाहन चालकों एवं पीछे बैठने वाले सवारों के लिए हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट का उपयोग सुनिश्चित कराने को कहा। मोटर वाहन अधिनियम एवं सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा जिन वाहनों पर चालान लंबित हैं, उनसे तत्काल चालान राशि जमा कराने का निर्देश दिया गया। राशि जमा नहीं करने की स्थिति में संबंधित वाहन को जब्त कर स्थानीय थाना में सुपुर्द करने का निर्देश दिया गया।

- Advertisement -

रजौली चेकपोस्ट पर राजस्व संग्रहण एवं नियमों के उल्लंघन पर शमन की कार्रवाई में तेजी लाने हेतु करारोपण पदाधिकारी-सह-अपर जिला परिवहन पदाधिकारी को क्षेत्र में सक्रिय रहकर कार्य करने तथा अधीनस्थ प्रवर्तन अवर निरीक्षकों एवं चलंत सिपाहियों के कार्यों का नियमित अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। विभागीय निर्देश के आलोक में 04 नवंबर तक संचालित विशेष वाहन जाँच अभियान में तेजी लाते हुए सरकारी बसों एवं स्कूल वाहनों की जाँच करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, अनियमित एम्बुलेंस परिचालन एवं पार्किंग की जाँच हेतु गठित परिवहन टीम को सभी प्रखंडों के अस्पतालों का भ्रमण करने तथा निजी एम्बुलेंस में अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, जिला परिवहन पदाधिकारी, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

राजकीय पॉलिटेक्निक खनवां में दो दिवसीय अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित
बिहारी समाज
शिविर में समस्याओं के समाधान के लिए पहुंच रहे लाभूक, किया जा रहा है समाधान
बिहारी समाज
चौकी से गिरकर नौ माह के मासूम की मौत, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा
बिहारी समाज
वारिसलीगंज CHC अब 30 बेड का होगा, छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी तैनाती
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

राजकीय पॉलिटेक्निक खनवां में दो दिवसीय अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित
बिहारी समाज
शिविर में समस्याओं के समाधान के लिए पहुंच रहे लाभूक, किया जा रहा है समाधान
बिहारी समाज
चौकी से गिरकर नौ माह के मासूम की मौत, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा
बिहारी समाज
वारिसलीगंज CHC अब 30 बेड का होगा, छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी तैनाती
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

राजकीय पॉलिटेक्निक खनवां में दो दिवसीय अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित

नवादा : जिले के नरहट प्रखंड क्षेत्र के राजकीय पॉलिटेक्निक खनवां में…

By Swatva
बिहारी समाज

शिविर में समस्याओं के समाधान के लिए पहुंच रहे लाभूक, किया जा रहा है समाधान

अरवल - जिला अंतर्गत 05 प्रखंडों में "सहयोग का आयोजन किया गया…

By Swatva
बिहारी समाज

चौकी से गिरकर नौ माह के मासूम की मौत, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा

नवादा : जिले के पकरीबरावां प्रखंड के जोगीबीघा गांव में चौकी से…

By Swatva
बिहारी समाज

वारिसलीगंज CHC अब 30 बेड का होगा, छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी तैनाती

नवादा : जिले के वारिसलीगंज वासियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?