नवादा : गोविंदपुर थानाध्यक्ष भी कमाल के निकले! मारपीट मामले में जख्मी के आवेदन को दरकिनार कर आरोपी को थाने पर बुलाकर जख्मी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली। जख्मी की गिरफ्तारी के लिए तड़ातड़ छापामारी भी आरंभ कर दी। हम बात कर रहे हैं गोविंदपुर थाना क्षेत्र की बाराटांड़ गांव की। दरअसल, कौशल यादव अपने घर के दरवाजे पर बैठकर मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान पड़ोस के रामलखन यादव चार पांच व्यक्तियों के साथ आये तथा लाठी डंडों से प्रहार से बुरी तरह ज़ख़्मी कर दिया।

स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। थाने को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी। लेकिन यह क्या? नाध्यक्ष ने आरोपी को थाने से बुलाकर जख्मी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी। सूचना वरीय अधिकारियों को दी गयी है। थानाध्यक्ष के काले कारनामे की पुष्टि जख्मी का आवेदन, अस्पताल का फोटो व दस्तावेज कर रहा है जिसे नकारा नहीं जा सकता।
भईया जी की रिपोर्ट
